उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता, मौजूदा विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शनिवार 10 जून को इटावा पहुंचे थे, अपने गृह जनपद में लोगों से मुलाकात कर रहे शिवपाल सिंह यादव को पुलिस के भ्रष्टाचार की शिकायत सुनने को मिली। शिकायत के बाद शिवपाल सिंह यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ सैफई थाने पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया।

पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस पर हुआ पथराव:

  • सपा नेता शिवपाल सिंह यादव शनिवार को अपने गृह जनपद इटावा पहुंचे थे।
  • जहाँ लोगों ने मुलाकात के दौरान पुलिस द्वारा वसूली करने की शिकायत की।
  • जिसके बाद शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे आदित्य और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सफाई थाने पहुंचे।
  • जहाँ थाने में उन्होंने अपना धरना प्रदर्शन किया।
  • धरना प्रदर्शन समाप्त होने के बाद शिवपाल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गयी।
  • जिसमें कार्यकर्ताओं ने पुलिस के ऊपर पथराव किया।
  • बताया जा रहा है कि, पथराव में 2 सिपाही घायल हो गए हैं।

शिवपाल बोले भ्रष्टाचार बढ़ा है:

  • सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को सैफई थाने में प्रदर्शन किया था।
  • इस दौरान उन्होंने पुलिस के ऊपर कई तरह के आरोप लगाये।
  • उन्होंने कहा कि, थानेदार और पुलिस बेलगाम हो रही है।
  • इसी में जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, थानों में भ्रष्टाचार बढ़ा है, पुलिस जनता की नहीं सुन रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पुलिस अपराधियों को शरण दे रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें