हिंसा की आग में झुलसे के बाद सहारनपुर में रविवार से एक बार फिर इंटरनेट सेवा (saharanpur internet) को बहाल कर दिया गया है। पहले इंटरनेट सेवा को शनिवार के दिन ही प्रशासन बहाल करने वाली थी। लेकिन प्रदीप चौहान का शव आने के बाद माहौल बिगड़ने के डर से प्रशासन ने इंटरनेट रविवार को बहाल किया। सेवा बहाल करने के बाद प्रशासन सोशल मीडिया पर अपनी पैनी नजर बनाए हुई है।

ये भी पढ़ें: वीडियो: सहारनपुर में दो पक्षों में हिंसा, पथराव-फायरिंग के साथ हुई आगजनी!

सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं भड़काऊ मैसेज!

  • सहारनपुर प्रशासन ने भी इस बात को स्‍वीकार किया है कि जिले में फैलाई गई हिंसा को सोशल मीडिया के जरिए प्‍लान किया गया था।
  • प्रशासन को सोशल मीडिया पर कई ऐसे भड़काऊ भाषण के वीडियो और मैसेज मिले हैं।
  • इसके बाद ही प्रशासन ने सहारनपुर में इंटरनेट सेवा को बंद करने का फैसला लिया था।
  • फिलहाल, अब पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया ऐसे वीडियो डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
  • डीएम प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार की सुबह 10 बजे से इंटरनेट सेवा को चालू कर दिया गया है।

    ये भी पढ़ें: सहारनपुर में दोबारा बड़ी हिंसा की तैयारी, पांच ऑडियो हुए वायरल!

पुलिस की गिरफ्त में है भीम आर्मी का मुखिया ‘रावण’

  • सहारनपुर हिंसा को लेकर पुलिस घटना के बाद से ही भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ रावण को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी।
  • वहीं, घटना के बाद से रावण फरार चल रहा था।
  • इस बीच एक दिन पुलिस ने रावण के भाई को गिरफ्तार किया, लेकिन जमानत पर छोड़ दिया।
  • बीते दिनों यूपी एसटीएफ ने रावण को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया।

    ये भी पढ़ें: सहारनपुर हिंसा :ADG LO आदित्य मिश्रा ने अफसरों को दिए ये ख़ास निर्देश!

सहारनपुर हिंसा में दो लोगों की हुई थी मौत

  • बीते 5 मई को भड़की सहारनपुर हिंसा में दो लोगों की मौत हुई थी।
  • पहली मौत तो जुलूस प्रदर्शन के दौरान हुई।
  • लेकिन दूसरी मौत बसपा सुप्रीमो मायावती के दौरे के बाद हुई।
  • इसी वजह से सहारनपुर में किसी भी राजनेता की एंट्री पर योगी सरकार ने पाबंदी लगा रखी है।

    ये भी पढ़ें: सहारनपुर हिंसा पर सियासत तेज, बसपा ने लगाया भाजपा पर आरोप!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें