तेजस एक्सप्रेस गोवा से तीन घंटे की देरी से मुंबई के लिए रवाना हुई और तय समय से एक मिनट पहले मुंबई पहुंच गई।

तेजस एक्सप्रेस ने किया सबको हैरान-

  • लग्जरी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस सुबह 7ः30 पर गोवा से निकलती है और शाम 7ः45 बजे पहुंच जाती है।
  • लेकिन 11 जून को कुछ ऐसा हुआ की तेजस ने सबको हैरानी में डाल दिया।
  • रविवार को तेजस तीन घंटे की देरी से सुबह 10ः30 बजे गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुई।
  • पर मुंबई पहुंचने के तय समय से 1 मिनट पहले ही पहुंच गई।
  • बता दें कि तेजस एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 200 किमी प्रति घंटा है।

कैसे किया तेजस ने ये कमाल-

  • लग्जरी ट्रेन तेजस ने बताया कि कोंकण रेलवे के चीफ पीआरओ एलके वर्मा ने बताया कि समय-सारिणी में बदलाव के कारण तेजस देरी से चली।
  • उन्होंने बताया कि तेजस को कुडल स्टेशन पर 17 मिनट, रत्नगिरी पर 1 घंटा और पनवेल पर 14 मिनट देर हुई।
  • ऐसे में सभी स्टेशनों के बीच तेजस की स्पीड को मेंटेन किया गया।
  • कर्मली से कुडल स्टेशन के बीच तेजस की स्पीड को 153 किमी प्रति घंटा रखा गया।
  • जबकि कुडल से रत्नागिरी स्टेशन के बीच ट्रेन की गति 137 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ाया गया।
  • इसके बाद रत्नागिरी से पनवेल के बीच तेजस को 125 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ाया गया।

यह भी पढ़ें: उद्घाटन से एक दिन पहले तेजस एक्सप्रेस में की गयी तोड़फोड़!

यह भीं पढ़ें: तेजस एक्सप्रेस निकली अपनी पहली यात्रा पर, प्रभु ने दिखाई हरी झंडी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें