राजधानी के पारा थानाक्षेत्र के मोहान रोड स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह से सोमवार देर शाम आठ किशोर भाग निकले (children escaped)। एक्जास्ट फैन खोलकर भागे किशोर हत्या, दुष्कर्म, लूट व चोरी के संगीन मामलों में आरोपित हैं।

  • झरोखे से बाहर निकलने के लिए चादर का सहारा लिया था और सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए थे।
  • प्रकरण में केयर टेकर व सुरक्षाकर्मियों की भूमिका संदिग्ध है।
  • संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक ने पारा पुलिस को तहरीर दी है।
  • एएसपी पूर्वी सर्वेश मिश्र के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- वीडियो: प्रेमिका के सामने प्रेमी की सड़क पर पिटाई!

पांच जिलों के हैं किशोर

  • किशोरों में दो रायबरेली, दो उन्नाव, दो लखनऊ, एक बाराबंकी व एक कानपुर देहात के रहने वाले हैं।
  • सुरक्षा में सेंध तब लगी, जब संप्रेक्षण गृह में गार्ड, केयर टेकर व अन्य कर्मचारियों की फौज 24 घंटे मुस्तैद रहने का दावा करती है।
  • सोमवार शाम करीब सात बजे जब आस-पड़ोस के लोगों ने संप्रेक्षण गृह की पहली मंजिल से चादर लटकती देखी, तब घटना का पता चल सका।
  • आरोपित किशोर जिस बैरक से भागे थे, उसमें बेड के ऊपर बेड लगा हुआ है।
  • आरोपितों ने सबसे पहले कैमरे का तार काटा था फिर चादर फाड़कर उसे रस्सी की तरह प्रयोग किया।

ये भी पढ़ें- शिवराज सरकार ने करवाई है किसानों की हत्या: आप!

  • उन्होंने एग्जास्ट खोले और फिर एक-एक कर करीब 25 फीट ऊंची छत से नीचे उतर गए। देर रात तक भाग निकले किशोरों का कुछ पता नहीं लगाया जा सका था।
  • संप्रेक्षण गृह में कुल 130 किशोर बंद थे।
  • डीपीओ सर्वेश पांडेय, एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्र, संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक, सीओ आलमबाग डॉ. मीनाक्षी एवं मंडल उप मुख्य पर्यवेक्षक आशुतोष सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
  • जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि किशोरों के भागने की रिपोर्ट तैयार कर महिला कल्याण निदेशालय भेजी जाएगी, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पत्नी का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर पुलिस चौकी पहुंचा पति!

121 किशोर हैं बंद, खराब पड़े हैं कैमरे

  • संप्रेक्षण गृह में कुल 121 किशोर बंद हैं, यहां आठ कैमरे लगे हैं।
  • हालांकि इनमें आधे से अधिक खराब पड़े हैं।
  • किशोर एग्जास्ट खोलकर जिस रास्ते से भागे थे, वहां जंगल है।
  • यहां दस दिन में 10 किशोर भाग चुके है।
  • बीते दो जून को ही दो किशोर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर भाग निकले थे।
  • इनमें से एक संप्रेक्षण गृह के गेट से ही पुलिसकर्मियों की आंख में चूना लगाकर भाग गया था।
  • यही नहीं दो जून की शाम को ही गणना के दौरान एक अन्य किशोर भी भाग निकला था।

ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री गायत्री सहित कई प्रमुख लोगों के तोड़े जाएंगे निर्माण!

केयर टेकर समेत चार निलंबित

  • अधीक्षक ध्रुव त्रिपाठी ने बताया कि इनकी देखभाल के लिए तीन केयर टेकर तैनात हैं।
  • इनमें सुधीर, राहुल सिंह और बाबूराम शामिल हैं।
  • किशोरों के भागने के पीछे राहुल सिंह की भूमिका शक के घेरे में है।
  • राहुल पर पूर्व में भी कई गंभीर आरोप लगे हैं।
  • निदेशक महिला कल्याण राम केवल ने बताया कि केयर टेकर और चौकीदार समेत चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
  • विभिन्न इलाकों से आठ किशोर इसी वर्ष संप्रेक्षण गृह आए थे।
  • आरोपित पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि नीचे खानपान की व्यवस्था है।
  • इनकी देखरेख में तीन केयर टेकर तैनात हैं।
  • संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया।
  • इस बीच (children escaped) तीनों केयर टेकर को फरार किशोरों की तलाश में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़ी जीप-डीसीएम, 12 घायल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें