गुजरात के अमरेली शहर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर एक व्यक्ति ने चूडि़यां फेंकी। ऐसा करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला पर आक्रमण करने के लिए पुरुष को भेजा है, कांग्रेस की स्ट्रेटजी थोड़ी गलत है।

केंद्रीय मंत्री पर फेंकी चूड़ियां-

  • अमरेली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो जाने पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।
  • इस दौरान एक शख्स ने उन पर चूड़ियां फेंकी।
  • ऐसा करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
  • शख्स की पहचान अमरेली जिले के भंडारिया गांव निवासी केतन कासवाला के तौर पर हुई है।

कांग्रेस की स्ट्रेटजी थोड़ी गलत-

  • अमरेली में कार्यक्रम के दौरान चूड़ियां फेंके जाने पर कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया।
  • उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव आ रहे है और मुझे ऐसे करतबों की अपेक्षा थी।
  • आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक पुरुष को भेजा है एक महिला पर आक्रमण करने के लिए।
  • केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस की यह स्ट्रेटजी थोड़ी गलत है।

यह भी पढ़ें: बिहार: राबड़ी देवी को नहीं चाहिए मॉल जाने वाली बहू!

यह भी पढ़ें: ‘सच्चाई की शक्ति’ को ‘सत्ता की शक्ति’ से किया जा रहा मौन-राहुल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें