केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दार्जीलिंग में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी पक्षों से बातचीत के जरिए रास्ता तलाशने को कहा है।

बातचीत के जरिए रास्ता तलाशे-

  • गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा चलाये जा रहे अनिश्चितकालीन बंद के बाद से लगातार दार्जीलिंग के हालात तनावपूर्ण बने हुए है।
  • अलग गोरखालैंड की मांग को लेकर दार्जीलिंग में जीजेएम के कार्यकर्ता आड़े हुए है।
  • इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सभी पक्षों से बातचीत के जरिए रास्ता तलाशने  की सलाह दी है।
  • साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।
  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी सा बात भी की।
  • बीते दिन हालात ज्यादा तनावपूर्ण हो गए थे।
  • कई जगह से पथराव की खबर आई थी।
  • तीसरे दिन गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के प्रदर्शनकारियों और पुलिस-सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई।
  • इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया तो जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
  • जीजेएम के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि MLA विक्रम राय के बेटे को पुलिस ने उठा लिया।
  • विक्रम गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) की मीडिया इकाई के प्रभारी भी हैं।

यह भी पढ़ें: दार्जीलिंग: प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प, हालात बिगड़े!

यह भी पढ़ें: दार्जीलिंग: GJM की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है, भारी सुरक्षा तैनात!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें