राजधानी लखनऊ में बढ़ रहा (man shot) अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों हुई ताबड़तोड़ कई हत्याओं के बाद भी इलाके में अपराध नहीं रुक रहा है। बुधवार को आलमबाग और विभूतिखंड में हत्या की वारदात के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची थी कि गुरुवार को नगराम इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े दौड़कर एक व्यक्ति को गोली मार दी।

ये भी पढ़ें- इस गांव में चोरी होते हैं महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स!

  • गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर गिर गया।
  • ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा में एडमिट कराया है।
  • यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
  • इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
  • थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े- लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर करता था ये गंदा काम!

बदमाशों ने कहा सही से नहीं चल सकते और मार दी गोली

  • जानकारी के मुताबिक, कठौता गोमतीनगर का रहने वाला संतोष (27) पुत्र मुलहीराम अपनी ससुराल कुम्हारा गांव नगराम में रहता है।
  • गुरुवार को वह अपने पड़ोसी राजेंद्र के साथ किसी काम के सिलसिले में समेसी गांव गया था।
  • दोपहर करीब 3:30 बजे वह टिकरा जुगराज गांव के निकट पहुंचा था तभी तो बाइक सवार बदमाश आ गए।

ये भी पढ़ें- अलविदा की नमाज: तैयारियों का SSP ने लिया जायजा!

  • बदमाशों ने संतोष से कहा कि साइड में नहीं चल सकते उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके गोली मार दी।
  • गोली संतोष के पीठ में जा धंसी।
  • गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर गया।
  • दिनदहाड़े हुई इस दुःसाहसिक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई, लहूलुहान होकर गिर गया।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- अलविदा की नमाज, ‘यौम-ए-कुद्स डे’ कल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें