उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल का गठबंधन लगभग तय हो गया है। कल सुबह पार्टी के प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह से उनके आवास में मिलने गए थे।

यह भी पढ़ें: प्रदेश चुनावों के तहत समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल में गठबंधन!

क्या बोले रामगोपाल यादव:

  • उत्तर प्रदेश में 2017 के चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियाँ अपनी अपनी रणनीति साफ़ कर रही है।
  • इसी बीच प्रदेश की मौजूदा समाजवादी सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय लोक दल से गठबंधन का पूरा मन बना लिया है।
  • पार्टी के कैबिनेट मंत्री प्रो० रामगोपाल यादव ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि, “भाजपा को हराने के लिए दोनों पार्टियों में गठबंधन हो सकता है”।
  • इसके अलावा उन्होंने कहा कि, “पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में लोहिया, चौ० चरण सिंह और गाँधीवादी विचारधारा के साथ आएँगी”।

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी के इस नेता के इस बयाँन ने पिता और बेटी के रिश्ते को किया कलंकित!

कल पार्टी प्रदेश प्रभारी से हुई थी बैठक:

  • सूबे में आगामी विधानसभा चुनावों में सपा और आरएलडी ने गठबंधन का मन बना लिया है।
  • कल सुबह आरएलडी प्रमुख के आवास पर सपा के पार्टी प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव उनसे मिलने पहुंचे थे।
  • हालाँकि तब तक गठबंधन की ख़बरों को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी थी।
  • शिवपाल सिंह यादव दिल्ली में आरएलडी प्रमुख से बैठक कर सीधा राजधानी लखनऊ स्थित सपा सुप्रीमो के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को बताया ‘डूबता जहाज’

आरएलडी प्रमुख सपा सुप्रीमो से मिले:

  • सुबह आरएलडी प्रमुख अजित सिंह ने सपा के प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की।
  • और शाम होते होते आरएलडी प्रमुख सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे।
  • जिसके बाद से सूबे की सियासत में दोनों पार्टियों के गठबंधन की अटकलें और तेज हो गयी।

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी की ‘संसदीय बोर्ड’ की बैठक समाप्त, राज्यसभा और एमएलसी के नामों पर बंटी पार्टी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें