उत्तर प्रदेश के 2017 के चुनावों मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं रखना चाहती है। भाजपा असम में जीत के बाद उत्तर प्रदेश में भी अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहती है।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने घोषित की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, यूपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी जाएंगे राज्यसभा!

कल्याण सिंह को सौंपी जा सकती है कमान:

  • भारतीय जनता पार्टी 2017 के प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कल्याण सिंह को पार्टी की कमान सौंप सकती है।
  • सूत्रों के अनुसार, भाजपा उत्तर प्रदेश के लिये पार्टी के कद्दावर नेता कल्याण सिंह को चुनाव प्रचार की कमान सौंप सकती है।
  • कल्याण सिंह वर्तमान में राजस्थान के गवर्नर हैं।

यह भी पढ़ें: असम चुनाव प्रभारी बोले, “यूपी में होगा भाजपा का मुख्यमंत्री”!

सक्रिय राजनीतिज्ञ हैं कल्याण सिंह:

  • भारतीय जनता पार्टी के नेता कल्याण सिंह को सक्रिय राजनीतिज्ञ माना जाता है।
  • प्रदेश चुनावों में कल्याण सिंह जैसे नेता की मौजूदगी भाजपा के लिए राज्य में वापसी का मौका बन सकती है।
  • वर्तमान समय में भाजपा की ओर से बसपा प्रमुख और सपा सुप्रीमो को टक्कर देने में कल्याण सिंह सबसे मजबूत दावेदार हैं।
  • गौरतलब है कि, कल्याण सिंह 2 बार सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और प्रदेश के सभी समीकरणों से वो बखूबी वाकिफ हैं।
  • बसपा और सपा में मुख्यमंत्री उम्मीदवार मायावती और अखिलेश यादव ही रहेंगे।
  • हालाँकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहले ही कहा था कि, यूपी में पार्टी के मुकाबले में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही है, जिसका खंडन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया और कहा कि, समाजवादियों का मुकाबला किसी से नहीं।
  • इसके अलावा भाजपा दिल्ली की गलती यहाँ नहीं दोहराना चाहेगी, जब हर्षवर्धन के बजाय किरण बेदी को सीएम का उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
  • जिसका खामियाजा उन्हें हार कर भुगतना पड़ा था।
  • सूबे के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी असम की तर्ज पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें: पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा नेता किरण बेदी आज लेंगी पुडुचेरी उपराज्यपाल पद की शपथ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें