पूर्व समाजवादी में मंत्री रहे आजम खां के खिलाफ रामपुर जिले में पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता के बेटे आकाश सक्सैना ने मुकदमा दर्ज (fir lodged against azam khan) कराया है। भाजपा नेता के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने 153ए और 505 में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ में आजम खान पर FIR दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर!

27 जून को दिया था विवादित बयान

  • गौरतलब है कि यूपी के रामपुर में 27 जून को सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजम ने भारतीय सेना के खिलाफ विवादित बयान दिया था।
  • इसके बाद उनकी पूरे देश में आलोचना हुई।
  • बीजेपी नेता आकाश सक्सैना ने कथित विवादित बयान को भारतीय संविधान और भारतीय सेना की कार्यशैली के विरुद्ध और मनोबल गिराने वाला बताते हुए कहा है कि इससे जवानों को अपने कर्तव्यों से विचलित करने का प्रयास किया गया है।
  • सक्सैना ने तहरीर की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक को भी भेजी है।
  • साथ ही कथित विवादित बयानों की सीडी भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।
  • हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 के तहत 153ए और 505 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

भाजपा ने फूंका था पुतला

  • बता दें कि पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेना के जवानों के खिलाफ बयान देने वाले आजम खान का लखनऊ के हजरतगंज स्थित विधान सभा के सामने पुतला फूंककर विरोध जताया।
  • कार्यकर्ताओं ने आजम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी।
  • भाजपा नेता कुंवर सैयद इकबाल हैदर ने कहा था कि आजमखान ने बयान दिया है वह काफी निंदनीय है।
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो सेना के जवान हमारी रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं उन पर ऐसी बयानबाजी अशोभनीय है।
  • उन्होंने कहा कि सपा का नेता आजम खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि सैनिकों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पड़ी कतई बर्दास्त नहीं की जायेगी।

वीडियो: जिला अस्पताल में नशेड़ी डॉक्टर ने किया हंगामा!

हिंदू सेना ने जलाये थे पोस्टर

  • भारतीय सेना के जवानों के खिलाफ जहर उगलने वाले सपा नेता आजम खान के खिलाफ हिंदू सेना ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर आजम खान के पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था।
  • हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज निगम ने बताया कि जो सेना के जवान हमारी रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं।
  • लेकिन सपा का नेता आजम खान उन पर बयानबाजी कर रहा है।
  • उन्होंने कहा था कि सैनिकों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पड़ी कतई बर्दास्त नहीं की जायेगी।

KGMU के डॉक्टरों ने हाथ की खाल से बनाई कैंसर पीड़ित की जीभ!

आजम खान ने खुद को बताया था आईटम गर्ल

  • दरअसल, आजम खान ने अपने विवादित बयान में कहा था कि ‘महिला दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स को काटकर साथ ले गए।
  • उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी…सिर से नहीं थी…पैर से नहीं थी…जिस्म के जिस हिस्से से उनको शिकायत थी, उसे काट के ले गए…यह इतना संदेश है जिस पर पूरे हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए।’
  • आजम खान के इस बयान के बाद पूरे देश में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।
  • हालांकि सैनिकों को लेकर अपने विवादित बयान पर घिरने के बाद आज़म ख़ान ने ख़ुद को बीजेपी की आइटम गर्ल बताया है।
  • बता दें कि आजमखान अपने विवादित बयान को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं।
  • हालांकि अब (SP leader Azam Khan) आजम खान बयान में किरकिरी होने के बाद अपनी सफाई पेश कर रहे हैं।

गायत्री ने भेजवाया करोड़ों रुपये का ऑफर: नूतन का दावा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें