सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के छात्र हर्ष कटियार को मिशीगन स्टेट यूनिवर्सिटी, (michigan state university usa) अमेरिका में उच्चशिक्षा हेतु चयनित किया गया है। इस प्रकार सी.एम.एस. के एक और मेधावी छात्र हर्ष कटियार ने विदेश के प्रख्यात विश्वविद्यालय में चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

RTI: गृह मंत्रालय में नहीं आईपीएस अफसरों पर मुकदमों की सूचना!

सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा

  • यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है।
  • श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है जिसके शान्तिपूर्ण वातावरण में उन्हें ज्ञान एवं प्रतिभा को विकसित करने का भरपूर अवसर मिला।

यूपी में 244 डिप्टी एसपी (सीओ) के तबादले, यहां सूची देखें!

  • श्री शर्मा ने बताया कि अभी तक सी.एम.एस. के 59 छात्रों को अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के टाॅप विश्वविद्यालयों में दाखिले हेतु आमन्त्रण प्राप्त हो चुके हैं।
  • सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।
  • पूरे उत्तर प्रदेश में सी.एम.एस. ही एकमात्र सैट सेन्टर है, जिसके माध्यम से प्रदेश भर के छात्र विश्व के (michigan state university usa) सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं एवं छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं।

वृक्षारोपण से ज्यादा वृक्षों का संरक्षण करना जरूरी: सुरेश खन्ना!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें