सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत वीरांगना अवन्तीबाई बाल महिला चिकित्सालय से की गयी। सघन पल्स पोलियो अभियान में महेन्द्र स्वास्थ्य राज्य मंत्री पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ महिला एवं बाल विकास की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी साथ थी। वही राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर बच्चो को पोलियो ड्राप पिलाई। इस मौके पर डफरिन की CMS डॉ सविता भट्ट,  सिविल हॉस्पिटल के डॉ. आशुतोष दुबे सहित डफरिन हॉस्पिटल के अन्य डॉक्टर भी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :महाकाल शिव मन्दिर में सावन की तैयारी शुरु!

सघन पल्स पोलियो अभियान का हुआ आयोजन

  •  वीरांगना अवन्तीबाई बाल महिला चिकित्सालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • पल्स पोलियो एक इस अभियान में अस्पाल में भर्ती बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गयी।
  • वीरांगना अवन्तीबाई चिकित्सालय के साथ ही राजधानी के अन्य अस्पतालों में भी कार्यक्रम हुआ।
  • सघन पल्स पोलियो अभियान का आगाज महेन्द्र स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया।
  • महिला एवं बाल विकास की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भोई बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई।
  • उनके बाद राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने भी उनके इस पुण्य काम में सहयोग किया।
  • अस्पताल की CMS डॉ सविता भट्ट ने सभी लोगों से अपील की।
  • उन्होंने कहा की वह लोग अपने बच्चों को समय समय पर पोलियो की खुराक दें.
  • इससे देश पोलियो मुक्त होगा और हर बच्चा स्वस्थ होगा।
  • डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रंजीत सिंह ने एक बच्चे को पोलियो ड्रॉप को पिलाकर आज के पोलियो बूथ की शुरुआत की ।
  • पोलियो बूथ का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ द्वारा रोटरी कम्युनिटी सेंट में किया गया।
  • आज का  यानि 2 जुलाई का दिन राज्य सरकार और रोटरी द्वारा पोलियो एसएनआईडी के रूप में घोषित किया गया था।
  • इस अवसर पर डीजी रोटेरियन रंजीत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
  • आपको बता दें की अब तक रोटरी ने पोलियो उन्मूलन में लाखों अमरीकी डॉलर खर्च किए हैं।
  • और निरंतर वो इस प्रयास को जारी रखे हुए है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें