लक्ष्य संस्था की और से गोरखपुर की टीम ने बहुजन जनजागरण अभियान का आयोजन किया।  सोमवार को आयोजित इस कैडर कैंप का उद्द्देश्य बहुजन समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस मौके  पर आये लोगों को उनके अधिकारों के साथ ही शिक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।  उनसे अपील की गयी की वो अपने घर की लड़कियों को भी पढ़ाये और उच्च शिक्षा दें ताकि उनका भविष्य भी अच्छा हो।

ये भी पढ़े : 3 जुलाई : जानें इतिहास के पन्नों में आज का दिन क्यों है ख़ास!

IAS अनुराग तिवारी केस: ड्राईवर-महिला से फिर पूछताछ करेगी CBI!

 

नशे के सेवन से खुद को और बच्चों  को बचाये

  • लक्ष्य की गोरखपुर टीम ने बहुजन जनजागरण अभियान का आयोजन किया।
  • गावं राजी जगदीशपुर तहसील चौरा चौरी गोरखपुर उत्तर प्रदेश में एक कैडर कैम्प किया।
  • लक्ष्य कमांडर गोरख प्रसाद सिद्धार्थ ने गावं के लोगो के साथ सामाजिक चर्चा की।
  • साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के बारे विस्तार से बताया।
  • उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।
  • उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा से ही बहुजन समाज का विकास सम्भव है।
  • इसलिए हमें खुद ही अपने बच्चो की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
  • बेटा-बेटी दोनों को अवश्य शिक्षित करना चाहिए। ताकि वो भी अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सके।
  • लक्ष्य कमांडर गोरख प्रसाद सिद्धार्थ ने नशे के दुष्परिणाम पर भी जोरदार चर्चा की।
  • लोगो को नशे के सेवन से खुद और अपने बच्चों को बचने की सलाह दी।
  • उन्होंने कहा की हमें अपना बुरा भला स्वयं ही समझना होगा।
  • उन्होंने लक्ष्य के कार्य और उद्देश्यों के बारे में लोगों से विस्तार से चर्चा की।
  • लक्ष्य की टीमें गावं गावं जाकर बहुजन समाज को जागरूक कर रहीं है।
  • लक्ष्य कमांडर पुष्पा गौतम ने डॉ भीम राव अम्बेडकर की उपयोगी शिक्षाओं पर जोर दिया।
  • उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अम्बेडकर साहेब ने बहुजन समाज के उत्थान के लिए अपना सब कुछ निछावर कर दिया।
  • ऐसे में हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए।
  •  सचिदानंदसूरज मणि गौतम ने भी अपने विचार रखे !
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें