पत्नी से छुप कर गर्लफ्रेंड के साथ पति माना रहा था पिकनिक। पति गर्लफ्रेंड के साथ लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में संडे मना रहा था। इस दौरान पत्नी बेटे व देवर संग पति को तलाश करती हुई पार्क पहुंच गई। वहां का नजारा देखकर तिलमिलाई पत्नी ने पति की पिटाई शुरू कर दी।

पत्नी ने पति और गर्लफ्रेंड दोनों को पीटा 

  • मौका देख गर्लफ्रेंड भागने लगी तो उसे भी दौड़ाकर पीटा।
  • सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
  • जहां पर दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।
  • पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से कानपुर निवासी युवक नोएडा में सेंट्रल डिपार्टमेंट में तैनात है।
  • पत्नी ने बताया कि पति हर शनिवार रात कानपुर आ जाया करते थे।
  • लेकिन कई माह से वह नहीं आ रहे थे।
  • इस शनिवार रात भी घर न आने पर उनके साथियों से उनके बारे में जानकारी हासिल कर लखनऊ पति की तलाश में आ गई।
  • रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंच गई।
  • जहां पति को दूसरी औरत संग देखकर पत्नी आगबबूला हो गई और कहासुनी के बाद पति की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें: मेरी गाड़ी क्यों रोकी मैं हूँ चौकी इंचार्ज

यह भी पढ़ें: एसिड अटैक पर उठे सवाल, किसी ने नहीं देखा हमलावर को!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें