भारतीय निर्वाचन आयोग में अचल कुमार ज्योति आज नये चुनाव आयुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इसी के साथ ही तीन सदस्यीय निकाय में दो में से एक रिक्ति भर गई है। ज्योति 975 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वह जनवरी 2013 में गुजरात के मुख्य सचिव के तौर पर सेवानिवृत्त हुए।

यह भी पढ़ें… अचल कुमार ज्योति बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त!

नये चुनाव आयुक्त से जुड़ी जानकारी :

  • अचल कुमार ज्योति 1975 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।
  • वह जनवरी 2013 में गुजरात के मुख्य सचिव के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे।
  • उन्होंने तब राज्य के शीर्ष नौकरशाह के पद पर सेवा दी थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे।
  • 63 वर्षीय ज्योति राज्य सतर्कता आयुक्त के तौर पर भी सेवा दे चुके हैं।
  • वह अपने कैडर में विभिन्न पदों पर रहे जिसमें 1999 से 2004 के बीच कांडला पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष का पद और सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमेटिड के प्रबंध निदेशक का पद शामिल है।
  • अचल कुमार ज्योति मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार तीन साल तक संभालेंगे।
  • 23 जनवरी 1953 को जन्मे ज्योति 65 वर्ष की आयु में इस पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें… EC में नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी!

मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़ी जानकारी :

  • एक चुनाव आयुक्त या मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल का या 65 वर्ष की आयु तक होता है दोनों में से जो पहले हो।
  • जनवरी में वीएस संपत के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद एचएस ब्रह्मा को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया था।
  • लेकिन ब्रह्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद तीन सदस्य चुनाव आयोग में दो पद खाली हो गए थे।
  • 19 अप्रैल को नसीम जैदी द्वारा मुख्य चुनाव आयोग का पदभार संभालने के बाद से ही वह इस निर्वाचन निकाय में अकेले सदस्य थे।

यह भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बनेगा पेपरलेस, पूरी हुई सारी तैयारियां!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें