प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी पहुँच गए है। यहाँ पीएम मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन सहित कई मसलों पर बातचीत होगी।

मोदी पहुंचे हैम्बर्ग-

  • पीएम मोदी जर्मनी पहुंचे है।
  • यहाँ पीएम मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
  • यह सम्मलेन जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में होगा।
  • जी20 शिखर सम्मेलन में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक व्यापर पर चर्चा होगी।
  • पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर जी20 देशों के नेताओं के साथ बात होगी।
  • इनमें सतत विकास, आर्थिक विकास और शांति एवं स्थिरता पर बातचीत होगी।

जी20 शिखर सम्मेलन की थीम-

  • जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है।
  • इस बार जी20 शिखर सम्मेलन की थीम है ‘शेपिंग एंड इंटर-कनेक्टेड वर्ल्ड’।
  • इसका अर्थ है परस्पर संबद्ध दुनिया को एक आकार देने की।
  • इस बार उम्मीद है कि सम्मलेन में पलायन, वैश्विक स्थिरता, सतत विकास, मुक्त और खुला व्यापार पर चर्चा होगी।

नहीं मिलेंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और पीएम मोदी-

  • चीन के विदेश मंत्रालय से खबर आई थी कि जी-20 शिखर सम्मेलन पीएम मोदी और जिनपिंग के मिलने के कोई आसार नहीं है।
  • चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने मौजूदा वक़्त को द्विपक्षीय मुलाकात के लिए सही मौका करार नहीं दिया।
  • चीन के विदेश मंत्रालय के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने भी भारत का रुख स्पष्ट किया।
  • खबरों के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है।
  • कहा कि भारत ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के लिए नहीं कहा था।
  • इसलिए बातचीत के लिए खुशगवार माहौल की बात बेमानी है।

क्या है 20 दिन से चल रहे विवाद कारण :

  • चीन ने जब भूटान के पास एक पहाड़ी इलाके में सड़क बनानी शुरू की, तभी से विवाद शुरू हुआ।
  • इस पहाड़ी इलाके को चीन डोंगलांग, भूटान डोकला और भारत डोकलाम कहता है।
  • भारत, भूटान और चीन के बीच इस इलाके में चीन सड़कों का जाल बिछाना चाहता है।
  • चीन सड़क बनाकर कोई विकास नहीं बल्कि युद्ध के हालातों में अपने ठिकाने बना रहा है।
  • भूटान ने भारत से चीनी सड़क की शिकायत की तो भारत ने कड़ा एतराज जताया।
  • जिसके बाद चीन ने आरोप लगा दिया कि भारतीय सैनिकों ने घुसैपठ की है।
  • अब चीन धमकी दे रहा है कि अगर सैनिक वापस नहीं बुलाए तो हालात युद्ध के करीब जाएंगे।

यह भी पढ़ें: इजरायली पीएम ने मोदी के भारत आने के न्यौते को हाथों-हाथ स्वीकारा!

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में GST को मिली मंजूरी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें