योगी सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने ताज़ा बयान दिया है। प्रदेश में अब 500 अदालतों का गठन साथ में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट भी खोली जायेंगे। 1100 लोक अदालतें भी खोली जाएंगी। प्रदेश में जजों की संख्या काम होने के चलते 100 अपर जिला जजों की भी न्युक्ति की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक पीड़िताओं का पक्ष रखेगी सरकार- ब्रजेश पाठक!

प्रदेश के कानून मंत्री ने दिया बयान 

  • 500 अदालतों का गठन होगा साथ में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट भी खोली जाएंगी।
  • 1100 लोक अदालतें भी खोली जाएंगी।
  • 100 अपर जिला जजों की भी न्युक्ति की जाएगी।
  • 100 सिविल जज सीनियर डिवीजन नियुक्त होंगे।
  • 300 सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद भी सृजित किए गए है।

वही आपको बता दे की प्रदेश भर के कोर्ट में कई सालो से केस लंबित पड़े है। जिनका निस्तारण नहीं हो पा रहा हैं कहिं न कहीं जजों की कमी की वजह ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। जजों की कमी के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में अव्वल नंबर पर है। इस राज्य की जिला अदालतों के लिए जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 2,172  है। इनमें 748 पद अभी तक खाली हैं। देश भर में जजों के कुल जितने पद खाली हैं उनमें यह संख्या 28 फीसदी से ज्यादा होती है। कानून मंत्री के ताज़ा बयान के अमल होने पर लंबित पड़े केस का निस्तरण जल्द से जल्द हो सकेगा।

बीजेपी में शामिल हुए ब्रजेश पाठक ने संपादक को मारा थप्पड़!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें