रंग बिरंगी लाइट्स के बीच छोटे-छोटे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। वही दूसरी ओर मिस्टर यूपी और मिस यूपी के लिए युवाओं में कड़ी प्रतियोगिता हुई। गणपति वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ और देखते ही देखते पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।  कुछ ही देर बाद शुरू हुई वो प्रतियोगिता जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था।

ये भी पढ़ें : वीडियो: हंटर सेना ने थाने में कराई जबरन शादी, हंगामा!

 

https://www.youtube.com/watch?v=34cJKzfL5xs

शिव तांडव ने दर्शकों को मोहा

  • संगीत नाटक अकादमी में स्टार मेकर्स फाउंडेशन के वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।
  • स्टार मेकर्स फाउंडेशन संस्था की ओर से sna के सभागार में फैशन शो का भी आयोजन हुआ।
  • कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों की प्रस्तुति रही।जिसका सभी ने लुत्फ़ उठाया।
  • पांच साल के मासूम बच्चे ने जब शिव तांडव किया तो सभी की आँखे उसकी ओर टिक गयी।
  • फैशन शो का आगाज गणेश वंदना से किया गया।
  • फैशन शो में विभिन्न स्कूल कॉलेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
  • कुल प्रतिभागियों की संख्या 70 रही।
  • बच्ची इशिका ने बाहुबली दो के प्रसिद्द गीत कान्हा सो जा जरा पर डांस कर सभी को मोह लिया।
  • फैशन शो का आयोजन दो भागों में किया गया।
  • पहला राउंड इंडियन और दूसरा राउंड वेस्टर्न ड्रेस का रहा।
  • इंडियन कलेक्शन की खासियत ये रही की इसमें दूल्हा दुल्हन की ड्रेस को शामिल किया गया।
  • जिसमे डिज़ाइनर साडी से लेकर लहंगा और दूल्हे की शेरवानी को शामिल किया गया था।
  • इस मौके पर विभिन्न बॉलीवुड गानों की धुनों पर प्रतिभागियों ने कैटवाक की।
  • फैशन का है ये जलवा और अदा जैसे गीतों का सभी ने आनंद लिया।
  • इस मौके पर वंडर किध और मिसेज लखनऊ का आयोजन किया गया।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें