मुंबई में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोनो रेल से सफर कर रहे यात्रियों की जान पर आफत उस वक्त आ गई, जब बीती रात करीब 9 बजे दो मोनो रेल आमने-सामने आ गई। जिससे यात्रियों की जान मुसीबत में फंस गई। हालांकि दोनों ट्रेनों में कोई भिड़ंत नहीं हुई।

यह भी पढ़ें… चलती ट्रेन में गर्भवती के साथ हुआ कुछ ऐसा, सभी की आँखे हुई नम

एक ही ट्रैक पर आई दोनों मोनो रेल :

  • मुंबई के चेंबूर में बीती रात 9 बजे के करीब दो मोनो रेल आमने-सामने आ गई।
  • चश्मदीदों का कहना है कि दोनों मोनो रेल में टक्कर हुई।
  • जिससे यात्रियों की जान मुसीबत में फंस गई कई।
  • लेकिन मोनो रेल प्रशासन इसे मानने से इंकार कर रहा है।

यह भी पढ़ें… ट्रेन के इन नम्बरों में छिपे है कई ‘बड़े राज’!

तकनीकि खराबी के कारण एक ही ट्रैक पर दोनों मोनो रेल :

  • हालांकि बाद में पता चला कि तकनीकी खराबी के कारण एक ही ट्रैक पर दोनों मोनो रेल आ गई थीं।
  • मुंबई में मोनो रेल को चलाने वाली संस्था MMRDA (मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डिवेलपमेंट अथॉरिटी) ने इस संबंध में जानकारी दी।
  • कहा कि एक मोनो रेल का पॉवर फेल हो गया था और उसके यात्री बीच में फंसे थे।
  • आगे कहा कि उन्हें बाहर निकालने के लिए दूसरी मोनो रेल भेजी गई थी।
  • कहा कि उस ट्रेन के यात्रियों को दूसरी ट्रेन में बैठाकर सही सलामत स्टेशन पर छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें… भारत दर्शन के लिए आइआरसीटीसी तय करेगा ट्रेनों की रूपरेखा 

रात के दो बजे तक यात्रियों को मोनो रेल से निकाला गया :

  • बीती रात तकरीबन दो बजे तक यात्रियों को मोनो रेल से निकालने का काम चलता रहा।
  • राहत की बात ये रही है सभी यात्रियों को सही सलामत निकाल लिया गया है।
  • बता दें कि मुंबई में चेंबूर से वडाला के बीच मोनो रेल चलती है।

यह भी पढ़ें… रेलवे ने व्यापारियों को दी ‘उदय’ ट्रेन की नई सौगात!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें