दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण के कारण जहां हमारी त्वचा शुष्क और बेजान होती जा रही है, वहीं बालों की भी समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में जोजोबा का तेल त्वचा को पोषित करने के साथ ही बालों को भी मजबूत, घना व स्वस्थ रखता है।

यह भी पढ़ें… मानसून में ऐसे रखें अपनी स्किन और बालों का ख्याल!

कई समस्याओं का रामबाण इलाज है जोजोबा तेल :

  • जोजोबा का तेल त्वचा और बालों की समस्या का रामबाण इलाज है।
  • इसका उपयोग त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है।
  • जोजोबा का तेल मुंहासों को नियंत्रित करता है।
  • इसके उपयोग से मुंहासे नहीं होते हैं और दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।

अन्य तेलों की तुलना में हल्का होता है :

  • जोजोबा का तेल त्वचा को नमी प्रदान करता है।
  • यह अन्य तेलों की तुलना में हल्का होता है और त्वचा में गहराई से समा जाता है।
  • यह त्वचा को मुलायम बनाता है और चमक लाता है।
  • साथ ही यह त्वचा को जवां बनाता है और उसमें कसाव ले आता है।
  • यह सनबर्न को दूर करने के साथ ही जलन और खुजली भी दूर करता है।

यह भी पढ़ें… गोरी त्वचा और रंगत बरकरार रखने का ये रहा रामबाण इलाज!

बालों का रूखापन दूर करता है जोजोबा तेल :

  • गर्मियों में बाल अक्सर उलझ जाते हैं और रुखे व बेजान हो जाते हैं।
  • जोजोबा का तेल पसीने व अनचाही नमी को ब्लॉक कर बालों का रूखापन दूर करता है और उन्हें मुलायम बनाता है।
  • वहीं यह स्कैल्प में नमी प्रदान करता है, जो अक्सर हानिकारक रसायन युक्त शैम्पू के उपयोग से स्कैल्प से निकल जाता है।

कई विटामिनों से भरा है जोजोबा का तेल :

  • जोजोबा का तेल विटामिन ई और बी युक्त होने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से समृद्ध होता है।
  • यह त्वचा को पोषण और सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही नमी भी बरकरार रखता है।
  • जोजोबा के तेल में उच्च स्तर के एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व होते हैं, जो तेजी से कोशिकाओं को रिजेनरेट करता है।
  • जोजोबा तेल खासकर लैवेंडर जोजोबा तेल खुशबूदार फूलों की महक से समृद्ध होने के साथ ही सुकून का अहसास कराता है।
  • इस तेल में खास बात यह है कि ये शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करता है।
  • अब से आप जोजोबा के तेल अपनाइए और त्वचा व बाल सहित अन्य समस्या को दूर भगाइए।

यह भी पढ़ें… इन उपायों से दूर कर सकतें हैं गर्मी से झुलसी त्वचा का कालापन।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें