देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ता आज सड़क पर उतर आये हैं। इनेलो कार्यकर्ता ने सोमवार को हरियाणा में अंबाला के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग तथा चार अन्य सड़कों को जाम कर दिया। बता दें कि हरियाणा में अधिक पानी लाने के लिए पंजाब में सतलुज-यमुना लिंक (नहर) के तत्काल निर्माण की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… हरियाणा सरकार के विवादित ‘घूंघट’ विज्ञापन पर मचा बवाल!

कार्यकर्ताओं ने जाम किया राष्ट्रीय राजमार्ग :

  • अपनी मांगों के लेकर इनेलो कार्यकर्ता अंबाला के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग तथा चार अन्य सड़कों को जाम कर दिया।
  • इनेलो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने एकदिवसीय ‘रोड रोको आंदोलन’ किया।
  • इस आंदोलन के तहत यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर अंबाला के नजदीक एनएच-1 को जाम कर दिया।

यह भी पढ़ें… हरियाणा: किसानों ने किया 8 हाईवे जाम, धरना-प्रदर्शन शुरू!

नहीं होने दिया पंजाब से वाहनों को हरियाणा में दाखिल :

  • प्रदर्शनकारियों ने शंभू नाके पर अमृतसर और दिल्ली को जोड़ने वाले व्यस्त राजमार्ग को भी जाम कर दिया।
  • साथ ही पंजाब से वाहनों को हरियाणा में दाखिल नहीं होने दिया।
  • हरियाणा के सिरसा जिले में दाबवली कस्बे के पास भी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया।
  • इनेलो हरियाणा को ज्यादा जलापूर्ति के लिए पंजाब में सतलज-यमुना लिंग नहर के तत्काल निर्माण की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें… देखें वीडियो: मायावती का काफिला ट्रैफिक जाम में फंसा, बसपाइयों ने किया प्रदर्शन!

पांच प्रमुख स्थानों पर तैनात किये गये सुरक्षाकर्मी :

  • इनेलो के प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा बल और हरियाणा पुलिस के सैकड़ों सुरक्षा कमियों को राज्य की सीमा से सटे पांच प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है।
  • हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आज सुबह से ही उन स्थानों पर तैनात हैं, जहां प्रदर्शन हो रहे हैं।
  • हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) आर. सी मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी दी।
  • शंभू नाके पर कहा हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं।
  • आगे कहा कि हम परिस्थिति के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें… दाह संस्कार के लिए नहीं मिली पैरोल, परिजनों ने किया सड़क जाम!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें