स्वच्छ भारत मिशन के तहत मुंबई मेट्रो ने अपने छह स्टेशनों पर प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल (पुनर्चक्रण) करने के लिए क्रशर लगाए हैं। मुंबई के अंधेरी, साकी नाका, डी.एन. नगर, घाटकोपर, चकला और मारोल नाका मेट्रो स्टेशनों पर प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल (पुनर्चक्रण) करने के लिए क्रशर लगाए गए है।

12 में से 6 मेट्रो स्टेशनों पर लगी प्लास्टिक क्रशर मशीन-

  • मुंबई के 12 में से 6 स्टेशनों पर स्टिक की बोतलों को रिसाइकल (पुनर्चक्रण) करने के लिए क्रशर लगाए हैं।
  • वाइल्ड वेस्ट मीडिया द्वारा निर्मित क्रशर उन स्टेशनों पर लगाये गये है जहां अधिकतम यात्री पहुंचते हैं।
  • इस पहल से यात्रियों को प्लास्टिक की बेकार बोतलों के निस्तारण की सुविधा मिलेगी।
  • साथ ही पर्यावरण को साफ रखने में योगदान दे पाएंगे।
  • मेट्रो के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक पारिस्थितिकी- जागरूक उपयोगिता के तौर पर हम पर्यावरण को साफ व हरा भरा रखने का प्रयास करते हैं।
  • साथ ही हम स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए पर्यावरण की बेहतरी की दिशा में अच्छे कार्यो को अपनाने के लिए हमेशा तैयार हैं।
  • मुंबई मेट्रो पहले से ही स्वच्छता का पर्याय है।
  • मुंबई मेट्रो की 11.40 किलोमीटर की लाइन पर वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर के बीच 12 स्टेशन हैं।

यह भी पढ़ें: इन 8 चीजों का ऐसा उपयोग आपने कभी नहीं किया होगा!

यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर किया वाटर वैंडिग मशीन का उद्घाटन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें