संजय गांधी की बेटी होने का दावा करने वाली एक महिला ने कहा कि ‘इंदु सरकार‘ का ट्रेलर हैरान करने वाला है। महिला ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी के किरदार को गलत व भ्रामक रूप से पेश किया गया है।

इंदु सरकार का ट्रेलर भ्रामक-

indu sarkar

  • एक संवाददाता सम्मेलन में संजय गांधी की कथित बेटी ने ‘इंदु सरकार‘ के ट्रेलर को भ्रामक बताया
  • प्रिया सिंह पॉल ने बताया कि वो फिल्म के ट्रेलर को देखकर हैरान रह गई।
  • उन्होंने बताया कि एक दृश्य में संजय गांधी से मिलता-जुलता शख्स कहता है ‘ये सरकार चाबुक से चलती है’।
  • अगले ही दृश्य में एक महिला को जेल में चाबुक से पिटते है।
  • बाद में उसके साथ दुष्कर्म होते दिखाया गया है।
  • प्रिया सिंह पॉल ने बताया कि ये पूरी तरह से संजय गांधी का भ्रामक चित्रण है।
  • उन्होंने बताया कि वो एक बार मिली है और मुझे वह बेहद सज्जन लगे थे।
  • आगे उन्होंने बताया कि उन्होंने उनके जानने वाले लोगों से भी ऐसा ही सुना है।
  • पॉल ने कहा कि इसी मुद्दे पर विरोध जताते हुए उन्होंने पिछले महीने निर्देशक मधुर भंडारकर को कानूनी नोटिस भेजा था।

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ‘इंदु सरकार’ देखना चाहते हैं कांग्रेस नेता!

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने ‘इंदु सरकार’ के विरोध में भंडारकर का फूंका पुतला!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें