यूपी पुलिस बिना दक्षिणा के रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है। यह सुनकर आप को सच का एहसास जरूर होगा क्योंकि कुछ लापरवाह रिश्वतखोर (police cop take bribe) पुलिसवालों की वजह से पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार होना पड़ रहा है। ताजा मामला सीतापुर जिले का है। यहां एक मुंशी द्वारा पीड़ित से रिश्वत लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। इस वीडियो के वॉयरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों में मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वीडियो: गोमती नगर में लाखों की डकैती!

  • छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करवाने गया था पीड़ित
  • बता दें कि सीतापुर जिले में खाकी बेलगाम हो गई है।
  • यहां बिना दक्षिणा दिए कोई काम नहीं होता।
  • ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ है।

लखनऊ मेट्रो: लोहे का बोर्ड 12वीं के छात्रों के सिर पर गिरा एक की मौत!

  • इस वीडियो में थाना मानपुर में फरियादी रोता रहा बिलखता रहा गरीबी की भी दुहाई देता रहा लेकिन खाकी वर्दी पहने लोगों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा।
  • थाने के कार्यालय में कई पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मुंशी पैसे की डिमांड करता रहा।

ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन की फर्श और रैम्प धंसा!

  • फरियादी से रोने को भी मना करता रहा।
  • लेकिन फरियादी के आंसू भी खाकी का दिल नहीं पिघला सके।
  • जब मुंशी को रुपये मिल गए तब छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • उस पर भी मुंशी शिवकुमार ने पैसो को कम बताया।

युवतियों को अश्लील वीडियो भेजने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे!

  • फिलहाल फरियादी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
  • मामला छेड़छाड़ और मारपीट का था जिसमें 3 लोगों को नामजद किया गया है।
  • हालांकि इस संबंध में जब मानपुर थानेदार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्हें जानकारी नहीं है।
  • उनकी अभी हाल में ही तैनाती हुई है।
  • लेकिन उन्होंने ये जरूर बताया कि वीडियो मई महीने का बताया जा रहा है।

वीडियो: लखनऊ में बारिश का कहर, सीढ़ी से निकाले गए रोडवेज से यात्री!

https://youtu.be/jMUGbrCac-4

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें