डेंगू से पीड़ित एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मरीज का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। आपको बता दें की राजधानी में डेंगू से होने वाली दूसरी मौत है।वही तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू से मरीज की खबर से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गयी है। cmo ने मरीज के इलाज संबंधी दस्तावेज तलब किये हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी स्कूलों में साफ़ सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।यही वजह है कि कैथेड्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेंट फ्रांसिस स्कूल में भी डेंगू के लार्वा पाए गए।

ये भी पढ़ें : स्वाइन लू के तीन नए मरीज मिले

बड़े स्कूल भी कर रहे लापरवाही

  • हजरतगंज के कई स्थानों पर जलभराव व गंदगी के चलते मच्छरजनित लार्वा पाया गया।
  • इसके बाद सभी विभागों और स्कूल प्रशासन को इस सम्बन्ध में नोटिस जारी की गई।
  • हैरत की बात यह है कि बड़े-बड़े स्कूलों में भी साफ-सफाई में लापरवाही की जा रही है।
  • जबकि वहां सैकड़ों की संख्या में बच्चे आते हैं। लिहाजा स्थिति बेहद विकट है।
  • वहीं, मच्छर जनित बीमारियों के फैलाव के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
  • हजरतगंज के विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों व स्कूलों के साफ.-सफई की कलई खुल गई है।
  • जब स्वास्थ्य विभाग की टीम को स्कूलों में भी जलभराव मिला जिसमें लार्वा पनप रहे थे।
  • अधिकारियों ने स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी कर 24 घंटे में व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है।
  • सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि 19 प्रतिष्ठानों में लार्वा मिला है।
  • इन संस्थानों को नोटिस जारी की गई है। उन्होंने कहा कि लगातार लार्वा मिलना चिंता की बात है।
  • इसके बावजूद लोग अलर्ट नहीं हो रहे हैं। एहतियात भी नहीं बरत रहे हैं।
  • इससे डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। सभी के सहयोग से ही डेंगू की रोकथाम मुमकिन है।
  • नगर निगम ने भी डेंगू के खिलाफ अभियान चलाया है।

इन्हें जारी हुई नोटिस

  • जवाहर भवन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर के बगल में
  •  जवाहर भवन के निकट पंप हाउस
  • कैथेड्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हजरतगंज
  • सेंट फ्रांसिस कॉलेज हजरतगंज, भारतीय बालिक इंटर कॉलेज
  • चीफ पोस्टमास्टर जीपीओ
  • जहीर रजा बीएसएनएल सीटीओ
  • जीपीओ जनरेटर रूम
  • गांधी आश्रम हजरतगंज
  • मो. रिजवान अंसारी हुंडई शोरूम
  • विनोद कुमार सिंह विकास नगर
  • शक्तिभवन मुख्यालय प्रथम तल
  • शक्तिभवन मुख्यालय द्वितीय तल
  • इलाहाबाद बैंक, एलडीए मल्टीलेवल पार्किंग
  • जगदीश प्रसाद हाउस मद्रास मेस हजरतगंज
  • मॉडल शॉप नवल किशोर रोड
  • बालाजी मोर्टस नवल किशोर रोड
  • प्रबंधक इलाहाबाद बैंक हजरतगंज
  • और दस्तरखान बिरयानी व कैसरबाग बस स्टाप।

ये भी पढ़ें : मानसून के साथ डेंगू भी पहुंचा UP, राजधानी में पहली मौत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें