भारत चीन बार्डर पर बढ़ते विवाद को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिहं के घर आज सरकार की बड़ी बैठक हुई। खबरों के मुताबिक इस बैठक में एक अहम फैसला लिया गया है। खबर है कि भारत डोकलाम विवाद को सुलझाने की कोशिश करेगा। महीने भर से भारत-चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच सरकार का ये फैसला काफी अहम है।

यह भी पढ़ें… भारत चीन विवाद : विदेश मंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक!

डोभाल को मिली डोकलाम विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी :

  • महीने भर से भारत-चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच सरकार ने विवाद को सुलझाने का बड़ा फैसला लिया है।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को डोकलाम विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सरकार ने डोकलाम पर पीछे न हटने का फैसला आज शाम होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले लिया है।
  • डोकलाम विवाद को लेकर आज राजनाथ सिंह के घर पर बड़ी बैठक हुई।
  • जिसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित गृह और रक्षा मंत्रालयों के बड़े अधिकारी शरीक हुए।
  • इस बैठक में आतंकी हमले पर भी चर्चा हुई और सुरक्षा में चूक की विवेचना की गई।

यह भी पढ़ें… राहुल का सवाल, चीन पर चुप क्यों हैं मोदी ?

जानें डोकलाम के बारे में :

  • करीब 300 वर्ग किलोमीटर का ये इलाका चीन की चुंबी वैली से सटा हुआ है और सिक्किम के नाथुला दर्रे के करीब है।
  • इसलिए इस इलाके को ट्राई जंक्शन के नाम भी जाना जाता है।
  • ये डैगर यानी एक खंजर की तरह का भौगोलिक इलाका है।
  • जो भारत के चिकन नेक यानी सिलिगुड़ी कॉरिडोर की तरफ जाता है।
  • चीन की चुंबी वैली का यहां आखिरी शहर है याटूंग।
  • चीन इसी याटूंग शहर से लेकर विवादित इलाके तक सड़क बनाना चाहता है।

यह भी पढ़ें… चीन की बौखलाहट, कहा कश्मीर में तीसरा देश कर सकता है एंट्री!

क्या है डोकलाम विवाद का कारण :

  • चीन ने जब भूटान के पास एक पहाड़ी इलाके में सड़क बनानी शुरू की, तभी से विवाद शुरू हुआ।
  • इस पहाड़ी इलाके को चीन डोंगलांग, भूटान डोकला और भारत डोकलाम कहता है।
  • भारत, भूटान और चीन के बीच इस इलाके में चीन सड़कों का जाल बिछाना चाहता है।
  • चीन सड़क बनाकर कोई विकास नहीं बल्कि युद्ध के हालातों में अपने ठिकाने बना रहा है।
  • भूटान ने भारत से चीनी सड़क की शिकायत की तो भारत ने कड़ा एतराज जताया।
  • जिसके बाद चीन ने आरोप लगा दिया कि भारतीय सैनिकों ने घुसैपठ की है।
  • अब चीन धमकी दे रहा है कि अगर सैनिक वापस नहीं बुलाए तो हालात युद्ध के करीब जाएंगे।

यह भी पढ़ें… ‘फोटो’ के जरिए नया विवाद खड़ा करने की फिराक में चीन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें