भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

आज के दिन हुआ ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान का जन्म :

  • ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान भारतीय सेना को उच्च अधिकारी थे।
  • मोहम्मद उस्मान का 15 जुलाई 1912 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था।
  • ये भारत और पाकिस्तान के प्रथम विश्व युद्ध (1947-48) में शहीद हो गये।
  • मोहम्मद उस्मान ‘नौशेरा के शेर के’ रूप में ज्यादा जाने जाते हैं।
  • वह भारतीय सेना के सर्वाधिक प्रतिष्ठित और साहसी सैनिकों में से एक थे।
  • जिन्होंने जम्मू में नौशेरा के समीप झांगर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण गंवा दिए थे।

अन्य कुछ झलकियां :

  • 1788 में जबिता खान के पुत्र गुलाम कादिर ने दिल्ली पर कब्जा किया।
  • 1883 में प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का जन्म हुआ।
  • 1885 में आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म हुआ।
  • 1903 में राजनीति के दिग्गज और सुधारवादी नेता के कामराज का जन्म हुआ।
  • 1903 में भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का जन्म हुआ।
  • 1909 में आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ।
  • 1909 में महाराष्ट्र काँग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य गनपतराव देवजी तापसे का जन्म हुआ।
  • 1925 में प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म हुआ।
  • 1926 में बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1937 में  हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
  • 1955 में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
  • 1967 में मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन हुआ।
  • 1979 में भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 1984 में पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था।
  • 1986 में महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • 2004 में भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी का निधन हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें