राजधानी के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में (deer shot dead) एक वन्य जीव हिरन (हिरण) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकारियों ने शनिवार सुबह जंगल में दिखे हिरन को गोली मार दी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने हिरन को वन विभाग को सूचना देकर पशु अस्पताल में भर्ती कराया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वन विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

वीडियो: विधान भवन की सुरक्षा के लिए एटीएस ने की मॉकड्रिल!

शिकारियों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस

  • जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के वाजिद नगर के पास अल्लूपुर गांव के निकट जंगलों में शनिवार सुबह एक हिरण दिखा।
  • आरोप है कि शिकारियों ने इस दौरान हिरण के गोली मार दी।
  • ग्रामीण जब दौड़े तो शिकारी भाग गए।
  • इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरण को गंभीर हालत में मलिहाबाद स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया।

शोहदे की धमकी से डरे परिजनों ने बेटी को घर में किया कैद!

  • यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • हालांकि इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
  • बता दें कि पिछले दिनों शिकारियों ने नील गाय का शिकार करते समय गोली चलाई थी जो एक महिला को लगी थी।
  • लेकिन पुलिस ने शिकारियों को आज तक नहीं ढूंढ पाई।
  • लोगों का आरोप है कि शिकारी आये दिन जंगली जानवरों का शिकार करते हैं लेकिन पुलिस जानकर भी अंजान बनी हुई है।

वीडियो: TCS इंजीनियरों का दर्द, पीएम पर साधा निशाना!

क्या कहते हैं जिम्मेदार

  • इस संबंध में थाना प्रभारी मलिहाबाद तेज प्रताप सिंह ने बताया कहा कि गोली मारने का आरोप गलत है।
  • हिरन को देख उसे कुत्तों ने नोच डाला।
  • ज्यादा रक्तश्राव होने से उसकी पशु चिकित्सालय में मौत हो गई।
  • वहीं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि यह एक हादसा है इसके चलते हिरण की मौत हुई है।
  • फिलहाल वन्यजीव के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
  • आगे (deer shot dead) की कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो: रहस्यमय हालत में नहर में पलटी डीसीएम!

 

https://youtu.be/6eOfEnw_DBs

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें