जम्मू कश्मीर में बीते दिन नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने फायरिंग की। जिसमें भारतीय सेना के लांस नायक मोहम्मद नसीर शहीद हो गये। आज उन्हें सेना द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढ़ें… LoC पर पाकिस्तान की गोलाबारी का भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब!

सेना ने दी लांस नायक को श्रद्धांजलि :

  • बीते दिन जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिले में मुठभेड़ हुआ।
  • जिसमें राजोरी के मंजाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में लांस नायक मोहम्मद नसीर शहीद हो गये।
  • आज उन्हें सेना ने श्रद्धांजलि दी।

पिता ने बेटे पर किया गर्व :

  • एलओसी पर हुए मुठभेड़ में शहीद हुए लांस नायक मोहम्मद नसीर के पिता ने बयान दिया है।
  • कहा मुझे मेरे बेटे पर गर्व है कि उसने देश के अपने प्राण न्यौछर कर दिया।
  • आगे उन्होने कहा कि हमें इसके लिए पाक से बदला लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें… त्राल: सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया, ऑपरेशन जारी!

कल पाकिस्तान ने किया था सीजफायर का उल्लंघन :

  • कल पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी शुरू की।
  • इन दोनों जगहों पर दोपहर 1.30 बजे के करीब संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।
  • पाकिस्तान सेना ने गोलीबारी राजौरी और पुंछ जिले में किया।
  • पाक सेना ने छोटे स्वचालित हथियारों और मोर्टार से हमले किए।
  • भारत की ओर से भी दोनों जगहों पर प्रभावी और मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ तीर्थयात्रियों का उत्साह बरकरार, नया जत्था फिर रवाना!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें