हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रसिद्ध हनोगी माता मंदिर रविवार को भूस्खलन में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन के कारण पहाड़ी के पत्थर और मलबा हनोगी माता मंदिर और उसके पास की दुकानों पर गिर गया।

घटना से नहीं हुआ जान का कोई नुकसान-

  • हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रसिद्ध हनोगी माता मंदिर भूस्खलन में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
  • पुलिस ने बताया कि मंडी स्थित मंदिर का गर्भगृह पूरी तरह सुरक्षित है।
  • पुलिस अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन हुआ।
  • इस भूस्खलन के कारण पहाड़ी के पत्थर और मलबा हनोगी माता मंदिर और उसके पास की दुकानों पर गिर गया।
  • इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
  • बता दें कि प्रसिद्ध हनोगी माता मंदिर चंडीगढ़ से मनाली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर स्थित है।

राज्य में भारी बारिश की संभावना-

  • प्रदेश में कुछ दिन भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
  • मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
  • राज्य में बारिश का यह सिलसिला 20 जुलाई तक जारी रहेगा।
  • भारी बारिश के कारण देश के कई राज्य जलमग्न हो गया है
  • जिसमें असम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, बिहार, पंजाब और हरियाणा शामिल है।
  • लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकांश हिस्से पानी में डूबे हुए है और जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें: बारिश के कारण देश के आधे हिस्से में मची त्राहि-त्राहि!

यह भी पढ़ें: भारी बारिश में बहा बद्रीनाथ हाइवे, कई राज्यों में नदियां उफान पर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें