दिनभर कंप्यूटर पर काम करने सहित कई कारणों से आंखों के आस-पास काले घेरे की समस्या सामान्य हो गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए कई महिलाएं आलू और खीरे के टुकड़े अपनी आंखों पर रखती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ठंडे दूध और बादाम तेल का मिश्रण भी काले घेरे को प्रभावी तरीके से कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें… यूँ बरकरार रखे अपनी आँखों की रौशनी!

काले घेरे को दूर करने के कुछ आसान उपाय :

  • आंखों के आसपास के काले घेरे व कालेपन को दूर करने के लिए गुलाब जल में भीगे रूई के फाहे आंखें बंद करके पलकों पर रखें।
  • सोने जाने से पहले बादाम तेल में आर्गेनिक शहद मिलाकर इसे आंखों के नीचे लगाए।
  • ग्रीन टी बैग एंटीऑक्सीडेंट और टैनिंस से भरपूर होता है, जो त्वचा के रंग को हल्का करने और सूजन कम करने में सहायक होता है।
  • कैमोमाइल टी बैग भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो त्वचा का रंग हल्का करने और त्वचा को साफ करने जैसे गुणों से समृद्ध होता है।

ठंडे दूध से करें काले घेरे दूर :

  • ठंडा दूध भी आंखों के नीचे के काले घेरे को दूर कर सकता है।
  • क्योंकि दूध लैक्टिक एसिड, अमीनो एसिड, एंजाइम, प्रोटीन और कई एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।
  • ठंडी पट्टी भी इससे तुरंत राहत प्रदान करती है।
  • क्योंकि यह रक्त वाहिकाओं को नियंत्रित कर त्वचा में कसाव लाती है।
  • जिससे आंखों के नीचे का कालापन हल्का पड़ जाता है।

यह भी पढ़ें… घंटों काम करने से हो सकती है दिल की परेशानी!

टैनिक एसिड से भरपूर सेब का करें उपयोग :

  • सेब टैनिक एसिड से भरपूर होता है, जो प्राकृतिक रूप से त्वचा का रंग हल्का करता है।
  • इसलिए आप इसके कंप्रेस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • सेब विटामिन बी, विटामिन सी और पोटाशियम युक्त भी होता है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देने के लिए जाना जाता है।

पुदीने की पत्तियां और एवोकैडो भी हैं फायदेमंद :

  • कुचली हुई पुदीना की पत्तियां भी आंखों के नीचे के काले घेरे को दूर करने का एक बेहतरीन उपाय मानी जाती है।
  • ये जीवाणुरोधी, एंटिसेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती हैं।
  • एवोकैडो (रुचिरा) त्वचा के लिए बेहतरीन फल होता है।
  • यह फैटी एसिड, विटामिन ई, विटामिन के और विटामिन बी से भरपूर होता है।
  • जो आंखों के नीचे के कालेपन को कम करने में तुरंत प्रभावी है।
  • साथ ही यह त्वचा में भी कसाव लाता है और जवां लुक देता है।
  • तो इन सभी आसाय उपाय के जरिए आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या से निजात पाइए।

यह भी पढ़ें… जलवायु परिवर्तन कर सकता है हवाई सफर महंगा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें