विदेशी सड़कों के बाद अब जल्द ही भारत की सड़कों पर भी दो-पहिया टैक्सी दौड़ती हुई नजर आयेगी। एक खबर के अनुसार जल्द ही भारत सरकार टू-व्हीलर को टैक्सी का लाइसेंस देगी। फिलहाल Tyrg नाम की एक कम्पनी ने जल्द ही टू-व्हीलर टैक्सी के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें… लॉन्च हुआ आयकर सेतु एप, मिलेगी टैक्स से जुड़ी जानकारी!

जल्द सड़क पर नजर आयेगी टू-व्हीलर टैक्सी :

  • जल्द ही भारत सरकार टू-व्हीलर को टैक्सी का लाइसेंस देगी।
  • Tyrg नाम की एक कम्पनी ने जल्द ही टू-व्हीलर टैक्सी के लिए राज्य सरकार से परमिशन लेने की प्रोसेस शुरू कर दी है।
  • बाकी टैक्सी सर्विस के मुकाबले Tyrg में पैसेंजर्स को 30 प्रतिशत तक कम कीमत पर टैक्सी मिलेगी।

यह भी पढ़ें… जलवायु परिवर्तन कर सकता है हवाई सफर महंगा!

माया नगरी मुंबई में शुरू होगी टू-व्हीलर टैक्सी :

  • भारत में टू-व्हीलर टैक्सी अब ट्रेंड में आने लगी है।
  • कई बड़े शहरों के बाद अब मायानगरी मुंबई में भी टू-व्हीलर टैक्सी शुरू होने वाली है।
  • ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट मुहैया कराने वाली कम्पनी Tyrg जल्द ही मुंबई में भी टू-व्हीलर टैक्सी शुरू करने वाली है।

यह भी पढ़ें… Reliance Jio Hacked ; Customers Database Details Made Public

राज्य सरकार की अनुमति का इंतजार :

  • फिलहाल कम्पनी को राज्य सरकार की अनुमति का इंतज़ार है।
  • अनुमति मिलते ही Tyrg ये सर्विस शुरू करेगी।
  • कोलकाता बेस्ड कैब सर्विस ने अभी हाल ही मुंबई में ओला और उबर से मुकाबला करने के लिए 5000 कैब्स शुरू की है।
  • इस स्टार्टअप के सीईओ आदित्य पोद्दार ने बताया कि कम्पनी जल्द ही शहर में टू-व्हीलर टैक्सी भी शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें… अब हवाई यात्रा के दौरान यात्री कर सकेंगे इंटरनेट का उपयोग!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें