फेसबुक कंपनी ने फर्जी ख़बरों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाया है। आने वाले समय में कोई भी प्रकाशक (पब्लिशर्स) किसी भी आर्टिकल को फेसबुक पर गलत हेडिंग के साथ शेयर नहीं कर सकेंगे। फेसबुक का कहना है कि यह नया फीचर उस चैनल को बंद कराने में मदद करेगा जिस पर लगातार फर्जी खबरें पोस्ट करने आरोप लगता रहा है

यह भी पढ़ें… ‘फेसबुक’ पर ये गलती ले सकती है आपकी नौकरी भी!

फेसबुक ने उठाया बड़ा कदम :

  • मौजूदा समय में पब्लिशर्स किसी न्यूज स्टोरी को फेसबुक पर शेयर करने से पहले लिंक, डिस्क्रिप्शन और हेडिंग एडिट कर सकते हैं।
  • मगर अब फेसबुक इसे डिसेबल कर रही है।
  • इसके बाद पब्लिशर्स फेसबुक पर आर्टिकल शेयर करने के दौरान हेडिंग तो बदल सकते हैं।
  • लेकिन लिंक प्रीव्यू नहीं बदल सकते।

यह भी पढ़ें… फेसबुक पर माशा अल्लाह जैसा कमेंट करना हराम: दारुल इफ्ता

आर्टिकल के बारे में गलत लिखकर किया जाता है शेयर :

  • औमतौर पर फेसबुक पेज से किसी आर्टिकल के बारे में गलत लिख कर शेयर किया जाता है।
  • इसमें ज्यादातर पोस्ट ऐसे होते हैं जो विवादित और भ्रामक होते हैं और कई बार यह भड़काउ भी होते हैं।
  • इतना ही नहीं क्लिक बेट यानी किसी भी खबर को बढ़ा चढ़ा कर प्रोमोट करने का काम भी होता है।
  • ऐसे कई बार ज्यादा लाइक और हिट्स लाने के लिए भी किया जाता है।
  • ऐसे में यूजर न चाह कर भी उस आर्टिकल को खोलता है।
  • फेसबुक लिंक प्रीव्यू ऑप्शन डिसेबल होने के बाद अब पब्लिशर ऐसा नहीं कर पाएंगे।
  • यानी जो भी डीटेल उस आर्टिकल में होगा वैसे ही फेसबुक पर दिखेगा।

यह भी पढ़ें… किशोरों को ऑनलाइन उत्पीड़न से बचाने के लिए फेसबुक ला रहा है ‘टॉक’ ऐप!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें