उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विस(TCS lucknow) को बंद करने की कवायद तेज हो गयी है, जिसके तहत TCS कर्मियों को मौखिक बंदी का आदेश पढ़कर सुनाया गया था। हालाँकि इतने बड़े पैमाने पर लोगों के बेरोजगार हो जाने के चलते कंपनी पर दबाव भी है। जिसके तहत शुक्रवार 21 जुलाई को TCS के भविष्य पर फैसला किया जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी और TCS CEO के साथ बैठक(TCS lucknow):

  • लखनऊ स्थित तीस साल पुराने TCS ऑफिस को बंद करने की कवायद चल रही है।
  • जिसके बाद शुक्रवार को TCS कर्मियों के भविष्य पर फैसला किया जायेगा।
  • इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक बुलाई है।
  • बैठक में TCS कंपनी के CEO NG सुब्रमण्यम और अन्य अफसर शामिल रहेंगे।

ये भी पढ़ें: TCS कंपनी और कर्मचारियों से बात करने को तैयार- मोहसिन रजा

मोहसिन रजा की प्रतिक्रिया(TCS lucknow):

  • लखनऊ में 30 साल पुराने TCS सेण्टर को बंद किया जा रहा है।
  • जिस पर योगी सरकार में अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री मोहसिन रजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
  • जिसमें उन्होंने कहा था कि, TCS कंपनी और कर्मचारियों से हम बात करने को तैयार हैं।
  • उन्होंने कहा था कि, हम चाहेंगे की TCS का सेंटर राजधानी लखनऊ में रहे।
  • मंत्री रजा ने आगे कहा था कि, बिल्डर मैनेजमेंट के चलते यह विवाद हुआ है।

कर्मियों ने हैशटैग के साथ CM योगी से मांगी थी मदद(TCS lucknow):

  • सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित TCS सेंटर को बंद करने का आदेश दिया गया था।
  • इसी के साथ ही कर्मियों ने सेंटर को बचाने के लिए ट्विटर पर #SaveTCSLko का हैशटैग चलाया था।
  • यह हैशटैग TCS कर्मियों द्वारा गुपचुप तरीके से चलाया जा रहा था।
  • साथ ही कर्मियों ने मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगायी थी।

ये भी पढ़ें: CM योगी के जनता दरबार में पहुंचे TCS कर्मचारी!

आर्थिक दिक्कतें बनी बंदी की वजह(TCS lucknow):

  • लखनऊ स्थित TCS सेंटर को बंद किया जा रहा है।
  • जिसके पीछे लीज पर बिल्डिंग का किराया चार गुना बढ़ाए जाने की बात कही गयी है।
  • वहीँ सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक दिक्कतें बंदी की वजह बन रही हैं।
  • TCS बंद होने से करीब 2 हजार लोगों की रोजी-रोटी पर संकट बन जायेगा।

1987 से लखनऊ में है TCS(TCS lucknow):

  • TCS सेंटर लखनऊ में बंद किया जा रहा है।
  • जिसके बाद करीब 2 हजार लोगों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा रहा है।
  • गौरतलब है कि, TCS 1987 में लखनऊ में है।
  • इस दौरान 1987-88 तक राणा प्रताप मार्ग पर TCS का ऑफिस रहा था।
  • जिसके बाद 2008 तक TCS का ऑफिस स्टेशन रोड पर रहा था।
  • स्टेशन रोड के बाद ऑफिस को गोमती नगर में शिफ्ट किया गया था।

ये भी पढ़ें: 30 साल पुराना लखनऊ TCS सेंटर होगा बंद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें