कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार किया है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों के कारण कश्मीर जल रहा है।

सरकार कश्मीर संभालने में नाकामयाब-

  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत कश्मीर है और कश्मीर भारत है।
  • उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार कश्मीर को संभालने में नाकामयाब रही।
  • राहुल गांधी संसद की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे थे।
  • संसद में जाते समय उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक मुद्दा हैं
  • उन्होंने कहा कि किसी भी मसले के हल के लिए तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है।
  • आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार इस बात को उठा रही है कि कश्मीर जल रहा है।
  • बता दें कि संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस ने बेहद आक्रामक रवैया अपनाया हुआ है।
  • कांग्रेस लगातार केंद्र को कश्मीर, किसान और मॉब लिंचिग के मुद्दे पर घेरने में जुटी है।

मोदी की नीतियों ने आतंकियों को कश्मीर में दी पनाह-

  • कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने कहा था किआतंकियों को कश्मीर में पनाह मोदी की नीतियों ने दी है।
  • साथ ही राहुल गांधी ने कहा था-‘मोदी का पर्सनल गेन = भारत की रणनीतिक हानि + निर्दोष भारतीयों के खून का बलिदान।’

यह भी पढ़ें: राजस्थान में किसानों की हालत बदतर: राहुल गांधी

यह भी पढ़ें: नोटबंदी की तरह बिना तैयारी के लागू किया जा रहा जीएसटी: राहुल गांधी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें