उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विस(TCS lucknow) को बंद करने की बात कही गयी थी, जिसके तहत TCS कर्मियों को मौखिक बंदी का आदेश भी पढ़कर सुनाया गया था। हालाँकि इतने बड़े पैमाने पर लोगों के बेरोजगार हो जाने के चलते कंपनी पर दबाव भी था, इसके साथ ही शुक्रवार 21 जुलाई को TCS के भविष्य पर फैसला लेने के लिए TCS CEO और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच बैठक की गयी, लेकिन बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला।

बंद होगा टाटा कंसल्टेंसी सर्विस का 30 साल पुराना ऑफिस(TCS lucknow):

  • लखनऊ स्थित 30 साल पुराने TCS ऑफिस को बंद करने की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है।
  • TCS के वाइस प्रेसिडेंट आलोक कुमार ने यह फरमान सुनाया।
  • गौरतलब है कि, शुक्रवार की शाम को TCS CEO की बैठक बुलाई गयी थी।
  • लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही और TCS को बंद करने का फैसला ले लिया गया है।

इसी महीने शिफ्ट हो जायेगा ऑफिस(TCS lucknow):

  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विस के लखनऊ ऑफिस को बंद करने की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है।
  • जिसके बाद इसी महीने लखनऊ से TCS का 30 साल पुराना ऑफिस शिफ्ट कर दिया जायेगा।
  • गौरतलब है कि, TCS कर्मियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में मदद मांगी थी।
  • लेकिन सरकार भी इस मसले पर कुछ खास अधिक कर नहीं पायी।

ये भी पढ़ें: TCS कंपनी और कर्मचारियों से बात करने को तैयार- मोहसिन रजा

कर्मियों ने हैशटैग के साथ CM योगी से मांगी थी मदद(TCS lucknow):

  • सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित TCS सेंटर को बंद करने का आदेश दिया गया था।
  • इसी के साथ ही कर्मियों ने सेंटर को बचाने के लिए ट्विटर पर #SaveTCSLko का हैशटैग चलाया था।
  • यह हैशटैग TCS कर्मियों द्वारा गुपचुप तरीके से चलाया जा रहा था।
  • साथ ही कर्मियों ने मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगायी थी।

ये भी पढ़ें: CM योगी के जनता दरबार में पहुंचे TCS कर्मचारी!

आर्थिक दिक्कतें बनी बंदी की वजह(TCS lucknow):

  • लखनऊ स्थित TCS सेंटर को बंद किया जा रहा है।
  • जिसके पीछे लीज पर बिल्डिंग का किराया चार गुना बढ़ाए जाने की बात कही गयी है।
  • वहीँ सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक दिक्कतें बंदी की वजह बन रही हैं।
  • TCS बंद होने से करीब 2 हजार लोगों की रोजी-रोटी पर संकट बन जायेगा।

1987 से लखनऊ में है TCS(TCS lucknow):

  • TCS सेंटर लखनऊ में बंद किया जा रहा है।
  • जिसके बाद करीब 2 हजार लोगों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा रहा है।
  • गौरतलब है कि, TCS 1987 में लखनऊ में है।
  • इस दौरान 1987-88 तक राणा प्रताप मार्ग पर TCS का ऑफिस रहा था।
  • जिसके बाद 2008 तक TCS का ऑफिस स्टेशन रोड पर रहा था।
  • स्टेशन रोड के बाद ऑफिस को गोमती नगर में शिफ्ट किया गया था।

ये भी पढ़ें: 30 साल पुराना लखनऊ TCS सेंटर होगा बंद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें