LOC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत बीते कई महीनों से जारी रही है। शुक्रवार को पाक की ओर से एक बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। जिसके तहत शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से दागे गए स्नाइपर शॉट से सुंदरबनी सेक्टर में तैनात सहारनपुर का एक जवान जयद्रथ सिंह शहीद(martyr jayadrath singh) हो गये, जबकि एक अन्य जवान सचिन कुमार घायल हो गया। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम और केरन सेक्टर में भी सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था। भारतीय सुरक्षाबलों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

आज शाम सहारनपुर के पैतृक गाँव पहुंचेगा शहीद जयद्रथ सिंह(martyr jayadrath singh):

  • शुक्रवार को कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में शाम के वक़्त पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू हो गयी।
  • इस दौरान स्नाइपर शॉट में रायफलमैन जयद्रथ सिंह (28) पुत्र जसबीर शहीद हो गए थे।
  • वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद तहसील के भगवानपुर (अंबेठा चांद) के रहने वाले थे।
  • जवान के शहीद होने की सूचना पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
  • जयद्रथ का छोटा भाई सहदेव भी उन्हीं के साथ इसी बटालियन में तैनात हैं।
  • वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर अपने गांव आया था।
  • जबकि सबसे बड़ा भाई राहुल एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
  • शनिवार की शाम को शहीद जयद्रथ का पार्थिव शरीर सहारनपुर स्थित पैतृक गाँव पहुंचेगा।
  • शहीद जयद्रथ सिंह को रविवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब(martyr jayadrath singh):

  • कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को करमाड़ा क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलियां चलने लगी।
  • जिसका जवाब भारतीय सुरक्षाबलों ने जमकर दिया।
  • तकरीबन बीस मिनट तक हल्के हथियारों से गोलीबारी की गई।
  • जिससे गांव के एक-दो घरों की दीवारों एवं छतों पर पाक सेना द्वारा दागी गई गोलियां लगीं,
  • परंतु किसी प्रकार का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
  • गोलीबारी से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।
  • इसके चलते लोगों ने अपने आप को घरों में कैद कर लिया।
  • उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा,
  • शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे एलओसी पार से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया गया।
  • पहले छोटे हथियारों से फायरिंग की गई, बाद में मोर्टार से हमला किया गया।
  • यहां लगभग चार घंटे तक दोनों ओर से गोलाबारी होती रही।
  • जिले के केरन सेक्टर के जमगुंड इलाके में देर रात को पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय चौकियों को निशाना बनाया गया।

ये भी पढ़ें: अब्दुल हामिद: शहादत दिवस को यादगार बनाएगी सेना!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें