राष्ट्रीय राजधानी में सुबह धूप खिली रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

बारिश के कारण देश के आधे हिस्से में मची त्राहि-त्राहि!

हो सकती है हल्की बारिश-

  • भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
  • मौसम विभाग के अनुसार दिन में हल्की बारिश की संभावना है।
  • दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
  • सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्रता का स्तर 82 फीसदी रहा।

बारिश से तापमान में गिरावट, इलाहाबाद में हुई सबसे ज्यादा बारिश!

एक जून से अब तक 335.6 मिलीमीटर बारिश-

  • राजधानी में शनिवार रात से रविवार सुबह 8.30 बजे तक 4.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
  • आयानगर में सबसे अधिक 9.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
  • आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में एक जून से अब तक 335.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।
  • जो सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक है।
  • वहीं, एक दिन पहले शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस।
  • जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: मप्र में मौसम हुआ सुहाना, बिहार में तेज़ बारिश की संभावना!

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया एलर्ट!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें