प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के स्वतंत्रता सेनानियों बाल गंगाधर तिलक और चंद्र शेखर आजाद को उनकी जयंती पर याद किया।

ट्वीट कर किया याद-

  • स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती है।
  • इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के वीर सेनानियों को याद किया।
  • पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर ट्वीट किया।
  • मोदी ने ट्वीट किया, “बाल गंगाधर तिलक और चंद्र शेखर आजाद को उनकी जयंती पर भारत के स्वंतत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद कर रहा हूं।”

स्वतंत्रता संग्राम के पहले नेता थे बाल गंगाधर तिलक-

  • तिलक का जन्म 23 जुलाई, 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था।
  • बाल गंगाधर तिलक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पहले नेता और स्वराज का नारा बुलंद कर कई पीढ़‍ियों को प्रेरित करने वाले सेनानी थे।
  • बाल गंगाधर तिलक एक भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक, समाज सुधारक, वकील और एक स्वतंत्रता सेनानी थे।

महान भारतीय क्रन्तिकारी थे चंद्रशेखर आज़ाद-

  • महान भारतीय क्रन्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को भावरा गांव में हुआ था।
  • जो वर्तमान समय में मध्यप्रदेश का अलीराजपुर जिला है।
  • उनकी उग्र देशभक्ति और साहस ने उनकी पीढ़ी के लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें