उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह(swatantra dev singh) रविवार 23 जुलाई को सूबे के गोरखपुर जिले में पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत की। अपनी बातचीत में परिवहन मंत्री ने विभाग में आने वाले समय में होने वाले बदलावों की बात की।

मुख्यालय से जुड़ेंगे सभी गाँव(swatantra dev singh):

  • योगी सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को गोरखपुर पहुंचे थे।
  • जहाँ एक कार्यक्रम में शिरकत की।
  • साथ ही परिवहन मंत्री ने इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की।
  • अपनी बातचीत में उन्होंने कई बातों की जानकारी दी।
  • जिसमें उन्होंने बताया कि, परिवहन विभाग सभी गांवो को मुख्यालय से जोड़ेगा।
  • जिसके तहत विभाग 3,725 गांवो को मुख्यालय से जोड़ेगा।
  • उन्होंने आगे जानकारी दी कि, इसके बाद 200 और गांवो को मुख्यालय से जोड़ा जायेगा।

जिले में जल्द शुरू होगी पिंक बस सेवा(swatantra dev singh):

  • परिवहन मंत्री ने आगे जानकारी दी कि, गोरखपुर में पिंक बस सेवा की शुरुआत जल्द ही की जाएगी।
  • साथ ही इस पिंक बस में महिलाओं के साथ उनके सदस्य भी यात्रा कर सकेंगे।

बसों में लगेंगे CCTV(swatantra dev singh):

  • सूबे में अपराधियों के बुलंद हौसले से निपटने के लिए भी सरकार उपाय कर रही है।
  • परिवहन मंत्री ने बताया कि, महिलाओं की सुरक्षा के लिए परिवहन की सभी बसों में CCTV लगाये जायेंगे।

गोरखपुर के पिछले दौरे पर अधिकारियों को पड़ी थी फटकार(swatantra dev singh):

  • परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पिछले शनिवार को भी गोरखपुर के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने गोरखपुर बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया था।
  • अपने निरीक्षण के दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बस अड्डे में मिली कमियों को देखकर सम्बंधित अधिकारियों पर भड़क गए थे।
  • निरीक्षण के दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इमरजेंसी खिड़की न खुलने पर अधिकारियों की क्लास लगायी थी।
  • इस दौरान परिवहन मंत्री ने खुद भी खिड़की खोलने की कोशिश की लेकिन नहीं खुली।
  • बेतरतीब खड़ी बसों को देखकर फटकार(swatantra dev singh):

  • परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पिछले शनिवार को गोरखपुर बस अड्डे का निरीक्षण किया था।
  • इस दौरान परिवहन मंत्री को गोरखपुर बस अड्डे पर बेतरतीब तरीके से बसें खड़ी मिलीं।
  • जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को एक बार फिर से फटकार लगायी।
  • साथ ही परिवहन मंत्री ने ड्राईवर, कंडक्टर और सर्विस इंचार्ज से रिपोर्ट भी मांगी।

ये भी पढ़ें: BJP के ‘राम’ के अभिषेक में शामिल होंगे योगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें