भारत के रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज मेरठ के दौरे पर आ रहे हैं, वो यहाँ केंद्र सरकार के विकास पर्व के तहत आ रहे हैं। इस दौरान वो मेरठ में कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

12 बजे पहुंचेंगे मेरठ:

  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज सूबे के मेरठ में आ रहे हैं।
  • वो यहाँ करीब 12 बजे पहुंचेंगे।
  • विकास पर्व के तहत मेरठ आ रहे सुरेश प्रभु 6 घंटे यह रहेंगे और इस दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
  • जिसमें मेरठ-गाजियाबाद मार्ग के विद्युतीकरण और दोहरीकरण साथ, मेरठ-खुर्जा मार्ग में हुए विद्युतीकरण का लोकार्पण भी शामिल है।
  • करीब ढाई बजे वो सर्किट हाउस पहुंचेंगे और मीडिया को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी बताएँगे।
  • इसके बाद 3 बजे पीएल शर्मा स्मारक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
  • इसके बाद दिल्ली रोड स्थित चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स के प्रोग्राम में शामिल होंगे।
  • मेरठ के सिटी स्टेशन पर एस्केलेटर और लिफ्ट का शिलान्यास करेंगे।

मिल सकती हैं ये सौगातें:

  • विकलांगों के लिए अलग से टिकट काउंटर की व्यवस्था।
  • स्टेशन पर फोन चार्जिंग पॉइंट की आवश्यकता।
  • वेटिंग रूम में कूलर की व्यवस्था।
  • मेरठ के सिटी स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त भोजनालय भी मिल सकता है।

यूपी में चलेंगी नयी ट्रेनें:

  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज विकास पर्व के तहत मेरठ में पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार के 2 साल बेमिसाल रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि, मेरठ रेल विभाग की प्राथमिकताओं में है।
  • उन्होंने कहा कि, रेल के माध्यम से यूपी को दोगुना बजट दिया।
  • उन्होंने यूपी के लिए नयी ट्रेनों की भी बात की, जिसके तहत हमसफर, तेजस्व, उदय और अन्तोदय ट्रेन जल्द ही शुरू की जाएँगी।
  • रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मेरठ-गाजियाबाद मार्ग के विद्युतीकरण और दोहरीकरण साथ, मेरठ-खुर्जा मार्ग में हुए विद्युतीकरण का शुभारम्भ किया।
  • उन्होंने बताया कि, ईस्टर्न फ्रंट कॉरिडोर भी मेरठ से होकर गुजरेगा, जो 85,000 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें