पद्म विभूषण प्रख्यात शिक्षाविद और वैज्ञानिक यशपाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। पीएम मोदी ने कहा कि कि देश ने एक मेधावी वैज्ञानिक और शिक्षाविद् खो दिया है।

यह भी पढ़ें… ‘टर्निंग पाइंट’ के होस्ट ने दुनिया को कहा अलविदा!

पीएम ने किया ट्वीट कर साझा की तस्वीर :

  • प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रोफेसर यशपाल के निधन से दुखी हूं।
  • उन्होंने कहा कि हमने एक मेधावी वैज्ञानिक और शिक्षाविद् खो दिया है, जिन्होंने भारतीय शिक्षा में चिरस्थायी योगदान दिया है।
  • मोदी ने प्रख्यात वैज्ञानिक के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की।
  • तस्वीर साझा करते हुए लिखा- गुजरात में 2009 में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस सहित कई अवसरों पर प्रोफेसर यशपाल के साथ विस्तार से बातें की थी।

यह भी पढ़ें… देश को पहली सैटेलाइट प्रदान करने वाले भारतीय वैज्ञानिक का निधन!

कांग्रेस पार्टी ने किया शोक व्यक्त :

  • प्रोफेसर यशपाल के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने भी शोक जताया है।
  • कांग्रेस ने कहा हम पद्मविभूषण प्रोफेसर यशपाल के निधन पर शोक जताते हैं।
  • आगे कहा कि शिक्षा वास्तविक जीवन के अनुभव, अवलोकन और घटनाओं पर आधारित होनी चाहिए।
  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रोफेसर के निधन को राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया।
  • गांधी ने कहा कि एक वैज्ञानिक और एक जुनूनी शिक्षक, जिन्होंने शिक्षा के वास्तविक मूल्य को समझा..प्रोफेसर यशपाल का निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

यह भी पढ़ें… भारतीय वैज्ञानिक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक!

प्रोफेसर यशपाल से जुड़ी जानकारी :

  • विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अपने योगदान के लिए 1976 में वह पद्मभूषण से नवाजे गए थे।
  • साथ ही 2013 में उन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।
  • लोक प्रशासन, शिक्षा और प्रबंधन में उत्कृष्ट काम के लिए अक्टूबर 2011 में उन्हें लाल बहादुर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • यशपाल ने 1949 में पंजाब विश्वविद्यालय से भौतिकी में परास्नातक की डिग्री हासिल की थी।
  • उन्होंने 1958 में मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी।
  • उनका जन्म 1926 में झंग (अब पाकिस्तान) में हुआ था, वह कैथल में पले-बढ़े थे, जो अब हरियाणा में है।
  • यशपाल का निधन सोमवार देर रात नोएडा स्थित उनके आवास पर 90 साल की उम्र में हुआ।

यह भी पढ़ें… भारतीय वैज्ञानिक अमेरिका में नजरबंद, 6 महीने से सुषमा से लगा रहे गुहार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें