भारत और बांग्लादेश के तटरक्षकों ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में दो दिवसीय अभ्यास शुरू किया। समुद्री सुरक्षा बढ़ाने एवं तलाशी व बचाव अभियान को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत यह अभ्यास हो रहा है।

यह भी पढ़ें… समुद्री लहरों में फंसे जहाज के सदस्य, तटरक्षक ने बचाई जान!

अभियान का उद्देश्य दोनों तटरक्षकों की क्षमता में इजाफा करना :

  • नौसेना के व्यापक बचाव अभियान का उद्देश्य प्रतिकूल परिस्थितियों में तलाशी व बचाव से संबंधित चुनौतियों से निपटने में दोनों तटरक्षकों की क्षमता में इजाफा करना है।
  • भारतीय तटरक्षक के क्षेत्रीय कमांडर (पूर्वोत्तर) कुलदीप सिंह शेवरान ने इस संबंध में जानकारी दी।
  • कहा समुद्री व्यापार के दृष्टिकोण से बंगाल की खाड़ी बेहद संवेदनशील है।
  • आगे कहा कि दोनों देशों के जहाजों को खतरा है।
  • उन्होंने कहा कि एक सुदृढ़ तलाशी व बचाव व्यवस्था समय की मांग है।
  • समुद्री अभियानों को जटिल क्रियाविधि, जिसमें कई पक्ष व विदेशी राष्ट्र शामिल होते हैं।
  • यह बताते हुए कमांडर ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य तटरक्षकों को चुनौतियों की वास्तविक अनुभूति प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें… सैन्य गतिरोध का समाधान करें भारत: चीन

दोनों देश के बीच होगी मानक संचालन प्रक्रिया स्थापित :

  • इस मौके पर बांग्लादेश तटरक्षक के कमांडर मोहम्मद रदवान तथा कमांडर फरीदुज्जमान ने बड़ी बात कही है।
  • उन्होंने कहा कि जब भारत व बांग्लादेश के बीच मानक संचालन प्रक्रिया स्थापित हो जाएगी।
  • आगे कहा कि सुरक्षा गश्ती में इजाफा व बचाव अभियान से दोनों देशों के तटीय क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें… उत्तराखंड में आज भारत-नेपाल का संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें