अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को 473 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हो गया। यह अब तक का सबसे छोटा जत्था है।

अमरनाथ यात्रा का 28वां दिन-

  • तीर्थयात्रियों का यह जत्था तड़के तीन बजे भारी काफिले के बीच भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ।
  • अधिकारी ने बताया कि इस यात्रा के 29 जून से शुरू होने के बाद से यह तीर्थयात्रियों का अब तक का सबसे छोटा जत्था है।
  • अब तक दो लाख से अधिक तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
  • यह तीर्थयात्रा सात अगस्त को समाप्त होगी।
  • 40 दिन लंबी यात्रा का आज 28वां दिन है।
  • अधिकारी के मुताबिक, बीते कुछ दिनों में बर्फानी बाबा का दर्शन करने वालों की संख्या कुछ घटी है।

35,000 से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को किया गया तैनात :

  • कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 35,000 से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
  • इस साल 29 से अब तक अमरनाथ यात्रा में 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।
  • इनमें से 17 यात्रियों की मौत 16 जुलाई को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में हुई थी।
  • जबकि आठ तीर्थयात्रियों की मौत 10 जुलाई को अनंतनाग जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में हुई थी।
  • इनके अलावा 23 तीर्थयात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।

यह भी पढ़ें: ‘टर्निंग पाइंट’ के होस्ट ने दुनिया को कहा अलविदा!

यह भी पढ़ें: 125 करोड़ देशवासियों को नमन करता हूं: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें