कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 28 जुलाई तय हुआ है। राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायपुर जायेंगे। रायपुर से वह सीधा जगदलपुर जायेंगे।

कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ होगी बैठक-

  • राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर 28 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं।
  • रायपुर से वह सीधा जगदलपुर जाएंगे।
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल बस्तर के नगरनार में आम सभा को संबोधित करेंगे।
  • उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।
  • कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।
  • 29 जुलाई को नगरनारप में सभा लेंगे।
  • इसके बाद वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

तैयारियों का जायजा लेंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस नवनियुक्त प्रभारी-

  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी पी.एल. पुनिया 26 जुलाई को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं,
  • वह कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेने बस्तर जाएंगे।
  • प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही है।
  • तैयारियों का जायजा लेने नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव गत गुरुवार को जगदलपुर गए थे।
  • उन्होंने बस्तर के कांग्रेस विधायकों के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया था।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में किसानों की हालत बदतर: राहुल गांधी

यह भी पढ़ें: मोदी की नीतियों के कारण जल रहा कश्मीर: राहुल गांधी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें