भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज कासगंज में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव में पार्टी की निश्चित सफलता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबे में बने हुए हैं और जनसभाएं कर रहे हैं।

16 जिलों के प्रभारियों की होगी बैठक:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज सूबे के कासगंज में पार्टी कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करेंगे।
  • इस सम्मलेन में प्रभारियों की बैठक भी की जाएगी।
  • जिसमे सूबे के 16 जिलों के करीब 20,000 बूथ प्रभारी शामिल होंगे।
  • गौरतलब है कि, सूबे के चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है, ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश में अधिक से अधिक जनसभाएं कर जनता के बीच पार्टी की छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

अमित शाह कासगंज पहुंचे:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज कासगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • जिसके तहत वो कासगंज पहुँच चुके हैं और उनके साथ यूपी प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद हैं।
  • डीएवी कॉलेज ग्राउंड में बने हेलिपैड से सभास्थल के लिए रवाना।
  • सभास्थल पहुंचे अमित शाह, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

क्या बोल शाह:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज कासगंज में कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित किया।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि, “यूपी में बहुत बड़ा परिवर्तन होने वाला है”।
  • उन्होंने कहा कि, “यूपी की सम्मानित जनता को प्रणाम”।
  • उन्होंने कहा कि, “देश में परिवर्तन के लिए उत्तर प्रदेश ने 73 सांसद दिए”।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, “यूपी के लोग अगर लोकसभा चुनाव में 73 सीटें न देते तो नहीं बनती केंद्र में सरकार”।
  • उन्होंने मौजूदा सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि, “सपा सरकार ने 5 सालों में कुछ नहीं किया”।
  • उन्होंने केंद्र सरकार के विकास पर्व के आधार पर कहा कि, केंद्र सरकार 2 सालों का हिसाब दे रही है”।
  • उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री ने गरीबों के घर तक पहुंचाई रोटी”।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, “यूपी की जनता सपा के झांसे में नहीं आएगी”।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, “समाजवादी सरकार सिर्फ जाति विशेष के लिए काम करती है”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें