गुजरात में कांग्रेस की बढ़ती मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। कल राज्य में कांग्रेस के तीन विधायकों के इस्तीफे के बाद आज दो और विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें… गुजरात : कांग्रेस को झटका, तीन विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन!

कल तीन विधायकों ने दिया था इस्तीफ़ा :

  • बीते दिन कांग्रेस के तीन विधायकों ने इस्तीफा दिया था।
  • ये विधायक पीआई पटेल, बलवंत सिंह और तेजस्वीबेन पटेल हैं।
  • तीनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष रमनलाल वोरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
  • जिसके बाद वे भाजपा में शामिल होने के लिए कमालम स्थित पार्टी के मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।
  • भाजपा का दामन थामने के तुरंत बाद बलवंत सिंह राजपूत को राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा का उम्मीदवार नामित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें… पाक युवती हुई सुषमा की मुरीद, कहा काश आप होती हमारी पीएम!

अहमद पटेल का राज्यसभा पहुंचा मुश्किल :

  • कांग्रेस विधायकों के पाला बदलने से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल का राज्यसभा पहुंचा मुश्किल हो सकता है।
  • सिद्धपुर से विधायक मुख्य सचेतक बलवंत सिंह राजपूत को भाजपा ने राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए नामित किया है।
  • जिसके लिए अहमद पटेल ने अपना नामांकन भरा है।
  • राजपूत कांग्रेस के बागी नेता शंकर सिंह वाघेला के रिश्तेदार हैं।
  • भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पार्टी के दो अन्य उम्मीदवारों में से हैं।
  • इस्तीफा देने वाले दो अन्य विधायकों में विरमगम से तेजश्री पटेल तथा विजापुर से विधायक पी.आई.पटेल हैं।

यह भी पढ़ें… बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, तेजस्वी बने विपक्ष के नेता!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें