रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना में 25,472 संयुक्त कमान अधिकारियों और अन्य रैंक के अधिकारियों की कमी है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा कमी सेना की कुल क्षमता का बहुत कम है।

14 लाख सक्रिय जवान हैं भारतीय सेना में-

  • भारतीय सेना में लगभग 14 लाख सक्रिय जवान हैं।
  • सेना की तीनों शाखाओं में 50,000 के आसपास थल सैनिकों की कमी है।
  • वायुसेना में 13,383 वायुसैनिकों की कमी है।
  • जबकि नौसेना में 13,785 नौसैनिकों की और आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: किसी भी हालात से निपटने को भारतीय सेना तैयार!

जवानों की कमी घटाने के लिए सरकार ने उठाये कई कदम-

  • रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि सरकार ने सुरक्षा जवानों की कमी घटाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
  • इनमें प्रशिक्षण क्षमता में वृद्धि, निरंतर छवि निर्माण, स्कूलों में प्रेरक व्याख्यान, करियर संबंधी मेले और प्रदर्शनियों में भागीदारी और सशस्त्र सेनाओं में चुनौतीपूर्ण करियर का फायदा उठाने के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रचार अभियान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ‘नीलकंठ’ से भर रहा देश के जवानों का पेट!

गोला-बारुद उपलब्धता मामले पर रक्षा मंत्री ने दिया जवाब-

  • शुक्रवार को अरुण जेटली ने लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए तैयार है।
  • उन्होंने कहा कि भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह लैस है।
  • बता दें कि अरुण जेटली कैग की रिपोर्ट में गोला-बारुद की उपलब्धता मामले से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे थे।
  • उन्होंने कहा कि गोला बारूद की उपलब्धता को सुगम बनाने के लिए खरीद प्रक्रिया का विकेंद्रीकरण किया गया है।
  • साथ ही उन्होंन बताया कि इस बारे में सैन्य प्रमुखों को अधिकार भी प्रदान किए गए है।

यह भी पढ़ें: राजघाट पर भाजपा का बुलडोजर चलाना शर्मनाक : कांग्रेस!

यह भी पढ़ें: भारत का मतलब इंदिरा गांधी: महबूबा मुफ़्ती

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें