अहमद पटेल के लिए राज्यसभा चुनाव जीतना मुश्किल है क्योंकि आने वाले दिनों में और भी विधायकों के इस्तीफा देने की संभावना है। बता दें कि राज्यसभा चुनाव से पहले छह कांग्रेस विधायकों ने पार्टी छोड़ी है।

मुश्किल में कांग्रेस-

  • राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है।
  • कांग्रेस विधायक राघवजी पटेल ने कहा कि जो कुछ हो रहा है उसके वजह कांग्रेस के आलाकमान के साथ-साथ राज्य का पार्टी नेतृत्व जिम्मेदार है।
  • उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में करीब 20 कांग्रेस विधायक पार्टी से नाता तोड़ देंगे।
  • इस प्रकार अहमद पटेल का राज्यसभा चुनाव में जीतना मुश्किल है।
  • इसके साथ ही कांग्रेस विधायक राघवजी पटेल ने इस्तीफा देकर भाजपा में शमिल होने का संकेत दिया।

लगातार कांग्रेस छोड़ रहे विधायक-

  • बीते दो दिनों के अंदर गुजरात कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है।
  • ऐसे में कांग्रेस को कुछ और विधायकों के भी पार्टी छोड़ने का अंदेशा हुआ।
  • इसके बाद कांग्रेस ने अपने 44 विधायकों को गुजरात से बेंगलुरु भेज दिया है।
  • कांग्रेस ने यह फैसला एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: बगावत से परेशान कांग्रेस, 44 विधायकों को भेजा बेंगलुरु!

यह भी पढ़ें: BJP ने गुजरात में सौदेबाजी में करोड़ों रुपये खर्च किए!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें