भारत और रूस के बीच हथियारों की सौदेबाजी कई सालों से होती आ रही है। इसी क्रम में अब भारत और रूस के बीच एमआई-17 के 48 हेलिकॉप्टरों के सौदे को लेकर बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि यह डील साल के अंत तक पूरी हो जाएगी।

रूस जल्द भारत को देगा एमआई-17 के 48 हेलिकॉप्टर-

  • इस साल के आखिर तक भारत को रूस से 48 एमआई-17 हेलीकॉप्टर मिलेंगे।
  • ये जानकारी रूस के एक अधिकारी ने दी।
  • रूस के हथियार आपूर्तिकर्ता रोसोबोरोनएक्सपोर्ट्स के सीईओ एलेक्सान्द्र मिखिव ने बताया कि भारत के पास एमआई-7 और एमआई-17 परिवार के 300 से ज्यादा हेलीकॉप्टर हैं.
  • उन्होंने बताया कि इनका प्रयोग सैन्य टुकड़ियों और हथियारों के परिवहन, अग्निशमन बल को सहायता प्रदान करने, काफिलों को सुरक्षा देने, गश्त और खोज एवं बचाव अभियानों में किया जाता है.
  • आगे मिखिव ने कहा कि भारत को अपनी ज़रूरतों के बारे में भलीभांति पता हैं.

2012-13 के दौरान हुई थी ये डील-

  • मालूम हो कि पिछले साल रूस ने भारत को एक पुरानी डील के तहत 3 एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर दिए थे।
  • 2012-13 के दौरान ये डील हुई थी।
  • हाई टेक्नोलॉजी से लैस इन चॉपर का इस्तेमाल मिलिट्री ट्रांसपोर्ट के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें: भारतीय सैन्य बलों को जल्द नए हथियार उपलब्ध कराए जाएँगे: रक्षा मंत्री

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें